App

Jailer 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही रजनीकांत का तूफान, 45 करोड़ पार हुई कमाई; ओपनिंग डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड?

Jailer 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब तक 22 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है.

Jailer 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही रजनीकांत का तूफान, 45 करोड़ पार हुई कमाई; ओपनिंग डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड?
Image Credit: तूफान बनकर आ रही रजनीकांत की ‘जेलर 2’

Jailer 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी है. फिल्म सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. आए दिन फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है.

सिनेमाघरों में फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में इसने 13 अक्टूबर को ही एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर दिया है. एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा बुकिंग पहले दिन देखने को मिली थी. इतना ही नहीं, इस फिल्म को लेकर चेन्नई में तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. वहां, अब तक फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

रजनीकांत तोड़ेंगे अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

दरअसल, रजनीकांत की 'जेलर 2' सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म आसानी से बन जाएगी. फिलहाल, इस फिल्म का रिकॉर्ड 'कुली' के नाम है, जिसने ओपनिंग डे पर करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'जेलर 2' के लिए 13 अक्टूबर को करीब 7:30 बजे तक 46.36 करोड़ रुपये के टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी. वहीं, बिना ब्लॉक सीटों के यह आंकड़ा करीब 39.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.

Jailer 2 Hindi release: Makers clarify Rajinikanth-starrer will hit  theatres on October 15; say, “There has been no change” : Bollywood News -  Bollywood Hungama

तमिलनाडु के लोगों में फिल्म का ज्यादा क्रेज

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का सबसे ज्यादा क्रेज तमिलनाडु के लोगों में देखने को मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक तमिलनाडु में करीब 10,266 शोज के लिए 21.60 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके थे, जिसकी ऑक्यूपेंसी करीब 35 फीसदी थी. फिल्म के लिए 696 शोज अभी से हाउसफुल हो गए थे. वहीं, केरल की बात करें तो 5,165 शोज के लिए 5.69 करोड़ रुपये के टिकटों की बुकिंग हुई थी और यहां अभी से 48 शोज हाउसफुल हो गए थे.

Rajinikanth Jailer 2 trailer review: Director Nelson gave away all  surprises. What's left now? - India Today

इन फिल्मों को 'जेलर 2' ने पछाड़ा

इतना ही नहीं, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने कई फिल्मों को एडवांस बुकिंग में पछाड़ दिया है. इनमें 'इरुमुदी', 'भूत बंगला', 'धमाल 4', 'द ओडिसी', 'आडु', 'अल्फा', 'डकैत', 'राजा शिवाजी' और 'खलीफा' शामिल हैं. एडवांस बुकिंग में 'जेलर 2' ने इन सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई कर ली है और सबको पीछे छोड़ दिया है.

रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका?

बता दें कि रजनीकांत की 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और अब तक 19.38 करोड़ टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. अभी भी 'जेलर 2' को रिलीज होने में 2 दिन बाकी हैं. देखा जाए तो फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, उससे लगता है कि यह ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. फिल्म ओपनिंग डे पर ही 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है. अब देखना यह होगा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More