SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 में चूक गए वीर दास और 'रियल कश्मीर', जानें किसने मारी बाजी; देखें पूरी लिस्ट

54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 में भारत के दो नॉमिनीज वीर दास और 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' अवार्ड जीतने से चूक गए. न्यूयॉर्क में हुए इस ग्रैंड इवेंट में विजय सेतुपति प्रेजेंटर बने. देखें विनर्स की पूरी लिस्ट.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 24, 2026, 13:50 IST | Updated: Nov 24, 2026, 13:54 IST
Image Credit: इंटरनेशनल एमी 2026 में नहीं चला भारतीय कंटेंट का जादू, बेला बजरिया को मिला खास सम्मान (फाइल फोटो)
Join

टेलीविजन की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 का शानदार आयोजन 23 नवंबर को न्यूयॉर्क के हिल्टन मिडटाउन में हुआ. भारतीय समय के मुताबिक, मंगलवार सुबह हुए इस ग्रैंड इवेंट को 'अग्ली बेट्टी' फेम एक्टर माइकल उरी ने होस्ट किया. भारत के लिए इस साल दो बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बदकिस्मती से वीर दास का कॉमेडी स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' और सोनी लिव की सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' दोनों ही ट्रॉफी जीतने से चूक गए. हालांकि, साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने इस ग्लोबल मंच पर प्रेजेंटर के तौर पर शिरकत कर भारत का मान जरूर बढ़ाया.

ड्रामा और कॉमेडी में भारत के हाथ लगी निराशा

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (IATAS) द्वारा आयोजित इस समारोह में भारत की नजरें दो मुख्य कैटेगरी पर टिकी थीं. ड्रामा सीरीज कैटेगरी में भारत की तरफ से 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' नॉमिनेट हुई थी, लेकिन फ्रांस के शो 'कैरेमे' (एप्पल टीवी) ने यह बाजी मार ली. वहीं, कॉमेडी कैटेगरी में वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' को अर्जेंटीना के शो 'डिवीजन पलेर्मो सीजन 2' ने पछाड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूके और यूरोपीय शोज का इस साल अवार्ड्स में जबरदस्त दबदबा देखने को मिला.

एक्टिंग और मिनी-सीरीज में यूके का जलवा

बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर का खिताब यूके के बॉबी स्कोफील्ड को 'अनफॉरगिवेबल' के लिए दिया गया. दूसरी तरफ, बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड बेल्जियम की मोना मीना लियोन ने 'होली श!ट' के लिए अपने नाम किया. टीवी मूवी और मिनी-सीरीज कैटेगरी में यूके के 'प्रिजनर 951' ने जीत दर्ज की, जबकि आर्ट्स प्रोग्रामिंग में जर्मनी के 'डेर टैलेंटिएर्ट मिस्टर एफ' को विजेता चुना गया. नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट में भी यूके के 'एजुकेटिंग यॉर्कशायर सीजन 2' ने ट्रॉफी जीती.

न्यूज, डॉक्यूमेंट्री और किड्स कैटेगरी के विजेता

खबरों के मुताबिक, डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में यूके के 'लुई थेरॉक्स: द सेटलर्स' और करंट अफेयर्स में 'एक्सपोजर: ब्रेकिंग रैंक्स: इनसाइड इजराइल्स वॉर' को बेस्ट चुना गया. न्यूज कैटेगरी में भी यूके के स्काई न्यूज का शो 'द वर्ल्ड: 24 आवर्स इन द किल जोन' विजेता बना. बच्चों के कार्यक्रमों की बात करें तो किड्स एनिमेशन में 'द स्केयरक्रोज वेडिंग', फैक्चुअल एंड एंटरटेनमेंट में 'हॉरिबल साइंस' और लाइव-एक्शन में 'डेक्सटर प्रॉक्टर द टेन ईयर ओल्ड डॉक्टर' ने यूके की झोली में तीन और अवार्ड डाले.

 

स्पोर्ट्स, टेलीनोवेला और खास सम्मान

अन्य प्रमुख विजेताओं में शॉर्ट-फॉर्म सीरीज का अवार्ड बेल्जियम के 'द क्लास ऑफ 2000' को मिला. स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में साउथ अफ्रीका की 'द फिलिप्सटाउन वायरकार ग्रैंड प्रिक्स' विजेता बनी, जबकि टेलीनोवेला कैटेगरी में तुर्की के शो 'लेला' ने बाजी मारी. इन रेगुलर अवार्ड्स के अलावा, भारतीय मूल की बेला बजरिया को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एमी फाउंडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया और गेरहार्ड जीलर को डायरेक्टोरेट अवार्ड दिया गया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES