App

Gaurav Khanna New Show: एकता कपूर के नए शो में दिखेगी गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी, प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show: टीवी एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए छोटे पर्दे पर लौटने वाले हैं. हाल ही में एकता कपूर ने एक नए शो का ऐलान किया है. फिलहाल इस शो का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है.

Gaurav Khanna New Show: एकता कपूर के नए शो में दिखेगी गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी, प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Image Credit: गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या का नया शो

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show: टीवी एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर टीवी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बन रहे नए सीरियल में गौरव खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे और इसी सीरियल में श्रद्धा आर्या भी लीड किरदार में दिखेंगी. हाल ही में स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या का एक वीडियो कोलैब पोस्ट शेयर किया है.

जहां एक तरफ एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म हो रहा है, वहीं उन्होंने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ दूसरे सीरियल का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. हर कोई इस सीरियल का नाम जानने के लिए काफी बेताब है.

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो

दरअसल, सोशल मीडिया पर मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या दोनों एक आलीशान गाड़ी से स्टाइलिश अंदाज में उतरते नजर आते हैं. सामने मीडिया उनका इंतजार कर रही होती है. जर्नलिस्ट दोनों से पूछते हैं कि कोई नया शो आ रहा है? उनके शो का नाम क्या होगा और शूट कब से शुरू होगा? हालांकि, दोनों किसी भी जर्नलिस्ट के सवाल का जवाब नहीं देते हैं और बिना कुछ बोले वहां से आगे बढ़ जाते हैं. इस प्रोमो वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों सितारों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यूजर्स ने वीडियो पर किया कमेंट

इस प्रोमो वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में उस वक्त को याद करते हुए लिखा, जब गौरव ने एकता से काम मांगा था और उन्होंने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि आपको काम की क्या जरूरत है? आप तो सुपरस्टार हैं.

कई रियलिटी शोज में गौरव खन्ना ने किया काम

गौरतलब हो कि गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी' में पार्टिसिपेट करने से पहले सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ चुके हैं और शो के विनर बने थे. इससे पहले वह एक अन्य रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' में भी आए थे और उसे जीता भी था.

बता दें कि गौरव खन्ना को 'अनुपमा' सीरियल से काफी फेम मिला था. इस शो से गौरव की किस्मत चमक गई थी. अब गौरव खन्ना एकता कपूर के फैमिली ड्रामा सीरियल में नजर आने वाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More