SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Fauzi Teaser: हाथों में हथियार और आंखों में बगावत, 'फौजी' के टीजर में छाए प्रभास; दिखेगा आजादी का संग्राम

प्रभास की फिल्म 'फौजी' के टीजर में उनका दमदार विद्रोही सैनिक अवतार देखने को मिला है. हाथों में हथियार और आंखों में बगावत के साथ एक्टर आजादी की जंग लड़ते नजर आएंगे. फिल्म के टीजर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 24, 2026, 01:22 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 01:32 PM IST
Image Credit: Fauzi Teaser OUT Prabhas Fiery Avatar
Join

प्रभास की मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म फिल्म 'फौजी' का टीजर आखिरकार शुक्रवार शाम को जारी कर दिया गया. एक्टर के 47वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक भारतीय जासूस के रूप में उनका पहला लुक पेश किया.

2 मिनट 31 सेकंड के इस टीजर में प्रभास के किरदार की झलक देखने को मिलती है, जिसमें वे कोलकाता के एक ऐसे सैनिक के रूप में नजर आते हैं जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. टीजर की शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध के चरम पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से मुलाकात के दृश्य से होती है.

'फौजी' के टीजर में छाए प्रभास

हालांकि, यह मुलाकात सच्ची घटनाओं पर आधारित है, लेकिन टीजर में सुभाष चंद्र बोस को यह बताते हुए दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने भगवद गीता से प्रेरित अपने 'कोड' के जरिए अंग्रेजों को बौखला दिया था.

जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है. इसमें प्रभास के किरदार को पेश किया जाता है, जो एक अकेला बागी योद्धा है. धुआंधार गोलियों से लेकर जबरदस्त एक्शन दृश्यों तक प्रभास के किरदार को भारत का सबसे बड़ा बागी सैनिक बताया गया है.

 

 

टीजर के आखिर में सबसे दमदार सीन आता है, जिसमें प्रभास कहते हैं, 'अबे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून बहा दूंगा और आजादी भी छीन लूंगा.' यह डायलॉग उनके बागी तेवर को दिखाता है, जो देश की आज़ादी के लिए लड़ने को तैयार है.

फिल्म फौजी के बारे में

इससे एक दिन में पहले फिल्म के निर्माताओं ने एक और पोस्टर जारी किया था, जिससे फिल्म की पृष्ठभूमि की झलक मिलती है. इस पोस्टर में एक सुनहरा सिक्का है, जिस पर मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने अभिनेता की तस्वीर बनी है और सिक्का चारों तरफ से आग की लपटों से घिरा हुआ है. पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है, 'एक ऐसी बटालियन जो अकेले लड़ती है. 1932 से सबसे ज्यादा वांटेड.'

बता दें कि हनु राघवापुडी द्वारा निर्देशित फिल्म 'फौजी' को मैत्री मूवी मेकर्स के कोलैब से बना है और इसे टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. इस फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं. 'फौजी' 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES