SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20 से मनीष गोयल नहीं माही होने वाली थी एविक्ट? जानें एक्टर ने क्यों लिया ये फैसला

बिग बॉस 20 रियलिटी शो वीकेंड का वार में मनीष गोयल शो से बाहर हो गए हैं. पैर में लगी चोट की वजह से बेड रेस्ट की वजह से उन्होंने खुद को शो से बाहर करने का फैसला लिया.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 23, 2026, 17:15 IST | Updated: Nov 23, 2026, 17:18 IST
Image Credit: मनीष गोयल क्यों हुए शो से एविक्ट
Join

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. मनीष गोयल शो से बाहर हो गए हैं. वह शो से कम वोट्स की वजह से नहीं बल्कि पैर में लगी चोट की वजह से घर से बाहर हुए हैं.  पैर में चोट लगने की वजह से एक्टर से शो छोड़ने की इजाजत मांगी, सलमान खान ने उनकी बात का सम्मान करते हुए उन्हें वीकेंड का वार में घर से जाने दिया.

माही विज होने वाली थी एविक्ट

वीकेंड का वार में माही विज को सबसे कम वोट्स मिले थे. एक्ट्रेस के पास 2 लाइफलाइन थी, जिस वजह से वह बच गई थी. वहीं खबरें आ रही थी कि माही विज घर से बेघर हो सकती है. लेकिन मनीष खुद बिग बॉस 20 से बाहर चले गए. मनीष के घर से बाहर जाने के बाद माही ने बोला कि मैं तो पूरी तैयारी में थी इस बार, मुझे लगा मैं ही जाने वाली हूं.

सलमान खान ने किया खुलासा

मनीष गोयल की बातों से सलमान खान काफी इंप्रेस हुए. सलमान खान ने उन्हें शो में जाने की इजाजत दे दी, इसके साथ उन्होंने खुलासा किया है कि मनीष को इस हफ्ते सबसे कम वोट्स नहीं मिले थे. सलमान खान ने वीकेंड का वार में खुलासा किया कि कोई ये ना समझे कि वह वोटिंग के आधार पर बाहर जाने वाले थे. सलमान खान ने मनीष को अच्छा इंसान बताया, सलमान खान की बातों को सुनकर मनीष काफी इमोशनल हो गए.

4 हफ्ते का कंप्लीट बेस्ट रेस्ट

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने पूछा कि कौन-कौन नॉमिनेशन में फंसा है, तो उदिति के अलावा सबसे अपना हाथ उठाया था. इसी दौरान मनीष ने शो से बाहर जाने की इजाजत मांगी. उन्होंने बताया उनके पैर में चोट लगी है वह ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें सहारा लेकर चलना पड़ रहा है. डॉक्टर ने उन्हें 4 हफ्तों का बेड रेस्ट बताया है. उन्होंने बोला कि वह ऐसे इंसान नहीं है जो लोगों का सहारा लेकर चलें. इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है.  

काजी को सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर

सलमान खान ने काजी को बड़ा ऑफर दिया है. दरअसल काजी शो में अक्सर अपनी सिंगिंग का हुनर दिखाते हैं. सलमान खान ने काजी को ऑफर देते हुए बोला कि काजी जब तुम शो से बाहर आओगे तो मैं तुम्हें एक गाना दूंगा. सलमान खान की बात सुनकर काजी काफी खुश हो जाते हैं. इसके बाद वह सुपरस्टार को शुक्रिया बोलते हैं.

इसे भी पढ़ें-  मुझे गरीबों का मिथुन कहते थे... रवि किशन ने मारा ऐसा पंच, इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ अंदाज

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES