SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है ये कॉमेडी सीरीज, 5 एपिसोड की सीरीज ने मचाया तहलका

ओटीटी पर रिलीज होते ही कॉमेडी ड्रामा सीरीज ट्रेंड कर रही है. 5 एपिसोड की ये कॉमेडी सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को लोग पसंद कर रहे हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 24, 2026, 04:12 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 04:15 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई सीरीज और फिल्म रिलीज होती है. हाल ही में ओटीटी पर कॉमेडी सीरीज रिलीज हुई है. इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ओटीटी पर आते ही सीरीज टॉप 10 में शामिल हो गई है. नेटफ्लिक्स पर सीरीज ट्रेंड कर रही है. आप भी वीकेंड पर इस सीरीज को देख सकते हैं. अगर आपको कॉमेडी सीरीज पसंद है तो आप वीकेंड पर इस सीरीज को घर पर बैठकर आसानी से देख सकते हैं.

नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है कॉमेडी सीरीज

नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी ड्रामा सीरीज मटरगश्ती ट्रेंड कर रही है. सीरीज 21 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई है. रिलीज होने के बाद ही सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड करने लगी. वहीं, आज सीरीज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज को सिद्धांत चतुर्वेदी ने बनाई है. सीरीज में राजेश कुमार, अद्रिजा सिन्हा, सौम्या उन्याल, शक्ति कुमार जैसे स्टार्स शामिल है. 21 अक्टूबर को रिलीज सीरीज मटरगश्ती नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टीवी सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में 18वें नंबर पर पहुंच गई है.

क्या है सीरीज की कहानी?

कॉमेडी सीरीज की कहानी लखनऊ पर आधारित है. शो में एक 19 साल की धारा की कहानी को दिखाया है जो कॉलेज में पढ़ती है, और काफी होनहार छात्र है. वह अपनी आजादी खासकर अपनी डिजायर के बारे में समझना चाहती है. उसके पिता बेटी की बहुत परवाह करते हैं. जब उन्हें इस बारे में पता चलता है तो वह हैरान हो जाते है. जिसके बाद वह बेटी की डेटिंग लाइफ खराब करने के लिए काफी तरकीबें अपनाते हैं, जिससे पिता और बेटी के बीच एकजनरेशन गेल और क्लैश देखने को मिलता है.

प्रकाश बेटी को रोमांस और लड़कों से दूर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन बेटी से खुलकर बात नहीं करते हैं. इसके बजाए वह छुप-छुपकर अजीबोगरीब प्लान बनाते हैं जिससे बेटी धारा की डेटिंग खराब हो जाए. उनकी इन्ही हरकत से शो में फनी सिचुएशंस आती है, वहीं कुछ इमोशनल पल भी आते हैं. सीरीज में पिता और बेटी के बीच कुछ ऐसे सीन हैं जो बेहद इमोशनल हैं. बेटी अपनी लाइफ को खुलकर जीना चाहती है, वहीं पिता बेटी को रोकना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें- छोटी-मोटी नहीं, सिर्फ बड़े बजट की फिल्में ही क्यों करना चाहते हैं यश? 'KGF' स्टार ने बताई अपनी सोच; बोले- मेरे पास मौका

सीरीज की खासियत

मटरगश्ती सीरीज की कहानी छोटे शहरों के बैकड्रॉप पर आधारित है. शो में सेक्सुअलिटी को कलंक दिखाया गया है.सीरीज में किसी भी तरह की अश्लीलता और फूहड़ पन नहीं दिखता है.  प्रकाश एक ऐसे पिता है जो कि सिंगल पिता की भूमिका में है, वह बेटी की लाइफ में विलेन नहीं है, बस पता नहीं है कि अपनी बेटी से बात कैसे करें, बेटी के साथ इमोशनल बॉन्ड कैसे बनाएं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES