bookmyshow के मुताबिक सिंगर दिलजीत दोसांझ का ओरा इंडिया टूर कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं हुआ है. दिल्ली में होने वाला शो 30 अक्टूबर को होगा. bookmyshow के अनुसार दिल्ली पुलिस से सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट लेकर बातचीत और परमिशन मिलने के बाद शो प्लान के अनुसार ही होगा. दरअसल दिल्ली पुलिस ने फेस्टिव सीजन में सिक्योरिटी, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून व्यवस्थ की दिक्कतों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की परमिशन देने के मना कर दिया था.
वहीं, अब bookmyshow ने कहा कि पुलिस के साथ मीटिंग की है और पुलिस अधिकारियों की समस्या और चिंता को दूर करने लिए एक डिटेल्ड प्लान दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने शो लेकर परमिशन दे दी है. अब सिंगर का शो 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा.
BookMyShow के अनुसार दिल्ली पुलिस ने सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो की परमिशन नहीं दी थी. परमिशन ना मिलने की वजह से फैंस शो को लेकर दुखी थी. दिल्ली पुलिस ने फेस्टिव सीजन में सुरक्षा, ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट की वजह से शो को लेकर परमिशन नहीं थी, वहीं आयोजकों ने पुलिस से बातचीत करके क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक के इंतजाम को लेकर अपना प्लान शेयर किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट की परमिशन दी है.
30 अक्तूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत का म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा. कुछ समय पहले दिलजीत के शो के कैंसिल होने से फैंस को काफी दुख हुआ था. वहीं अब शो को परमिशन मिल गई है. बुकमायशो के अनुसार दिल्ली में शो को लेकर परमिशन मिल गई है. अब 30 अक्टूबर को सिंगर का शो प्लान के अनुसार होगा.
Permission for Singer Diljit Dosanjh's concert reconsidered and granted: Delhi Police officials to ANI They had multiple meetings, in which the organisers presented detailed plans regarding security concerns, following which permission has now been granted.
— ANI (@ANI) October 23, 2026
सिंगर दिलजीत दोसांझ का ओरा इंडिया टूर कई शहरों में होगा. दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाला है. 15 नवंबर को इंदौर में होगा. इसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद में दिलजीत का शो होगा. इसके बाद 27 नवंबर को मुंबई में, 29 नवंबर को बेंगलुरू में और 5 दिसंबर को लखनऊ में दिलजीत दोसांझ का शो होगा.
दिलजीत दोसांझ का दो साल बाद भारत में कॉन्सर्ट होने वाला है. उनके टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर दिल्ली से होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट की अधिकतम कीमत 18,000 रुपये है.
दिलजीत ने करियर की शुरुआत पंजाबी सॉन्ग से की थी. गाने के अलावा दिलजीत ने एक्टिंग भी की है. हाल ही में वह इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आए थे. फिल्म में दिलजीत के साथ नसीरुद्दीन शाह, शर्वरी और वेदांग रैना लीड रोल में है.