App

BMC ने गिराए अजय देवगन की जुहू प्रॉपर्टी के हिस्से, तोड़फोड़ पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; बोले-यह मेरा घर नहीं है

अजय देवगन की जुहू स्थित प्रॉपर्टी के कुछ हिस्सों पर BMC ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है. इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेता की टीम ने सफाई देते हुए कहा कि यह उनकी रिहायशी संपत्ति नहीं है.

BMC ने गिराए अजय देवगन की जुहू प्रॉपर्टी के हिस्से, तोड़फोड़ पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; बोले-यह मेरा घर नहीं है
Image Credit: अजय देवगन की जुहू प्रॉपर्टी में क्यों हुई तोड़फोड़?

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने शनिवार को गिरा दिया है. इससे कुछ दिन पहले अभिनेता को 'अनधिकृत' निर्माण को लेकर काम रोकने का नोटिस दिया गया था. वहीं, अब इस मामले में उनकी टीम ने इस पर स्टेटमेंट जारी किया है. अजय की टीम ने अब एक बयान जारी कर साफ किया है कि जिस प्रॉपर्टी की बात हो रही है, वह एक्टर का घर नहीं, बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है, जिसे किराए पर दिया गया है.

टीम ने बयान में कहा, 'हम यह साफ करना चाहते हैं कि जिस प्रॉपर्टी की बात हो रही है. वह अजय देवगन का घर नहीं है, बल्कि एक अलग प्रॉपर्टी है जिसे किराए पर दिया गया है. हमने अपनी एक प्रॉपर्टी के लिए बीएमसी से जरूरी अनुमतियां मांगी हैं और हम बीएमसी के सभी नियमों, कानूनों और दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं. बीएमसी की जरूरत के मुताबिक, जो भी बदलाव या सुधार करने थे, वे कर दिए गए हैं.'

तोड़फोड़ पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 7,802 वर्ग फुट की यह प्रॉपर्टी कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में है. जो कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (जेवीपीडी स्कीम, एन. एस. रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में स्थित है. बीएमसी के अनुसार, इस बंगले के अंदर बिना अनुमति के कई बदलाव (जैसे अंदरूनी फेरबदल, पार्टिशन वॉल और खिड़कियों में बदलाव) किए जा रहे थे. यह अजय और उनकी मां, वीणा देवगन की है. बीएमसी के K/वेस्ट वार्ड ने 10 सितंबर, 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत एक नोटिस जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इस प्रॉपर्टी में बिना अनुमति के निर्माण और बदलाव किए गए हैं.

नोटिस में मालिकों को तुरंत काम रोकने और 24 घंटे के भीतर जरूरी अनुमतियां पेश करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई थी कि ऐसा न करने पर, उनके अपने जोखिम और खर्च पर इस निर्माण को गिराया जा सकता है. 6 अक्टूबर के एक आदेश में नामित अधिकारी ने मालिकों के जवाब को खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि निर्माण की वैधता साबित करने वाले कोई दस्तावेज या सक्षम प्राधिकारी से मिली अनुमतियां पेश नहीं की गई थीं. नतीजतन, नगर निकाय ने इस निर्माण को अनधिकृत माना और इसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया.

BMC ने जारी किया था नोटिस

नोटिस में तुरंत निर्माण कार्य रोकने और जरूरी परमिशन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था. नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका. इसके बाद बीएमसी ने बंगले में कथित तौर पर किए गए कुछ अनधिकृत निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की.

हालांकि, अजय देवगन अपने परिवार के साथ जुहू में ही 'शिवशक्ति' नामक दूसरे बंगले में रहते हैं. अभिनेता की बात करें, तो उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम-3' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन ऐतिहासिक कमाई की. अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सलगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच माइंड गेम के आखिरी अध्याय को समेटती है. इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) की मदद के लिए क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) पहुंचते हैं, जिनके पास एक नया और मजबूत सबूत है. फिल्म का पहला हाफ राजवीर और विजय सलगांवकर के टकराव पर आधारित है, जबकि दूसरा हाफ कोर्ट रूम ड्रामा और जबरदस्त क्लाइमेक्स में बदल जाता है.

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More