SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में आएगी स्काउट की गर्लफ्रेंड, लव गिल के चेहरे का उड़ेगा रंग

बिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आएंगे. वीकेंड का वार में वह घरवालों की क्लास लगाएं. वीकेंड का वार में बड़ा धमाका होने वाला है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 24, 2026, 09:27 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 09:30 PM IST
Image Credit: वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड आएगी(इंस्टाग्राम)
Join

बिग बॉस 20 शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है सभी कंटेस्टेंट अपने असली अवतार में नजर आ रहे हैं. समय के साथ सभी कंटेस्टेंट खुलकर अपना गेम खेल रहे हैं. इंटरनेट पर शो को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं. इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी नजर आएंगे. रोहित शेट्टी सभी घरवालों की क्लास लेंगे.

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में धमाका होगा. दरअसल स्काउट और लव अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में खबरें आ रही है कि वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड आ सकती है. जिसके बाद स्काउट और लव दोनों के होश उड़ने वाले हैं.

वीकेंड का वार में होगी स्काउट की गर्लफ्रेंड की एंट्री 

बिग बॉस 20 वीकेंड का वार को लेकर खबर सामने आ रही है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी शो में आएंगी. वह वीकेंड का वार में आकर स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर बात करेंगी. इसके अलावा वह लव गिल से भी बात करेंगी. बॉयफ्रेंड को देख काशवी इमोशनल हो सकती है वहीं लव गिल से सवाल कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी ये क्लियर कर सकते हैं कि काशवी यहां पर ड्रामा करने नहीं बल्कि स्काउट के गेम को सही दिशा दिखाने आई है.

लव और स्काउट के रिश्ते पर रोहित शेट्टी करेंगे सवाल 

वीकेंड का वार में में रोहित शेट्टी और स्काउट के रिश्ते पर बात करते हुए बोलते हैं कि एक चीज जो बहुत गलत लग रही है. सलमान खान भाई ने भी हिंट देने की कोशिश की थी. आप लोग जब क्लोज आते हो, एक तरफ जब आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है. उसके बाद कंबल में आ जाता है. कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं. ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा है. आप स्काउट को पैर-हाथ दबाने के लिए बोलते हो वो दबाना शुरु करता है, इसके बाद आप आवाज निकालते हो, जो कि ठीक नहीं लग रहा है. मैं क्या बोलना चाह रहा हूं तुम समझ रहे हो ना

आम्रपाली भी समझा चुकी हैं 

लव गिल, स्काउट और यंग को आम्रपाली भी कई बार समझा चुकी है. आप लोग जिस तरह से क्लोज हो रहे हो वह बाहर अच्छा नहीं दिख रहा होगा. इसके अलावा आपके स्काउट और यंग के पार्टनर बाहर हैं. ऐसे में बाहर गलत मैसेज जाएगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES