SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोहित शेट्टी ने गुल्लू को दिया ये बड़ा ऑफर, क्या खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे कुश तंवर?

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने गुल्लू को खतरों के खिलाड़ी 16 ऑफर किया है. शो ऑफर होने के बाद कुशल तंवर काफी खुश हो जाते हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 24, 2026, 11:59 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 12:13 AM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है. इस दौरान फिल्ममेकर ने घरवालों को उनकी गलतियों को फटकार लगाई है. इसके अलावा उनकी गलती को सुधारने का मौका भी दिया है. वीकेंड का वार में में रोहित शेट्टी ने गुल्लू को खतरों के खिलाड़ी 16 ऑफर किया है. इस पर कुशल का रिएक्शन काफी मजेदार था.

कुशल तंवर को मिला खतरों के खिलाड़ी 16 का ऑफर

रोहित शेट्टी सलमान खान की जगह वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आएं, सलमान खान काम की वजह से शो होस्ट नहीं कर पाए थे. कंटेस्टेंट से बात करते हुए रोहित ने कुशल तंवर को खतरों के खिलाड़ी 16 का ऑफर दिया है. इसके जवाब में कुशल ने हां बोल दिया. बिग बॉस 20 से बाहर से आने के बाद वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं.

मैरी कॉम बिग बॉस 20 से हुई बाहर

ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं. दरअसल मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले थे. इससे पहले शो से अमन गांधी बाहर हुई थी. वहीं इस हफ्ते मैरी कॉम घऱ से बेघर हो गई हैं. मैरी कॉम का गेम अब दिखने लगा था. वहीं, मैरी कॉम की घरवालों के साथ दोस्ती भी दिखने लगी थी.

स्काउट की गर्लफ्रेंड आएंगी शो

वीकेंड के वार में फूल धमाल देखने को मिलेगा. स्काउट की गर्लफ्रेंड शो में आती हैं. वह स्काउट को बोलती है कि लव के साथ तुम्हारा क्या रिश्ता है. जिसके बाद वह बोलते हैं कि लव के साथ उनकी बॉन्डिंग बहन जैसी है जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड बोलती है कि आपके और लव के मोमेंट को जूम करके दिखाया जाता है. ऐसा लग रहा है कि आप लड़की के पीछे भाग रहे हैं. जो कि सही नहीं दिख रहा है.

वहीं रोहित शेट्टी ने भी लव और स्काउट को बताया है कि जो वो लोग कर रहे हैं वह अच्छा नहीं दिख रहा है. स्काउट का कंबल के अंदर हाथ दबाना, वहीं लव का स्काउट को हाथ-पैर दबाने के लिए बोला बाहर अच्छा नहीं दिख रहा है. रोहित शेट्टी ने बोला कि आप समझ रहे हैं मैं क्या बोल रहा हूं.

मनीष गोयल ने खो दी लाइफलाइन

रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार में बताया कि मनीष गोयल ने अपनी एक लाइफलाइन खो दी है. उन्होंने बताया कि उनके पास बस एक ही लाइफ बची है. इसके बाद बिग बॉस हाउस में मनीष के लिए गेम काफी खतरनाक होने वाला है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में उनके गेम में क्या बदलाव देखने को मिलेगा. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES