SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: आसिफ ने लव गिल को कहा 'चापलूस-गंवार', स्काउट-यंग से भी भिड़ीं; नकुल की एंट्री से बिगड़ा खेल

Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. बिग बॉस के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिल रही है. कंटेस्टेंट्स के बीच अब दोस्ती बदलती जा रही है और नए-नए रूप देखने को मिल रहे हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 14, 2026, 04:53 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 05:01 PM IST
Image Credit: 'बिग बॉस 20' घर में मचा बवाल
Join

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन गया है. शो में वाइल्डकार्ड के जरिए नकुल धुल की एंट्री हुई है और उन्हें शो में आते ही गेम के नियम की वजह से बाहर कर दिया गया है. लेकिन उनके आने के बाद घरवालों के बीच भी रिश्ते बिगड़ते नजर आए. आसिफ खान और लव गिल के बीच तगड़ा झगड़ा देखने को मिला, तो चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच किस बात पर लड़ाई हुई?

वहीं, नकुल धुल के हाथापाई के मामले को लेकर पूरा घर बंटा हुआ था और इसी बीच लव गिल ने जाकर नकुल से बात की. इसे देखने के बाद बाकी घरवालों को बेहद अजीब लगा. इसी बीच काजी ने आसिफ और गुल्लू के सामने कहा, 'लव ऐसा क्यों कर रही है, मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है.' आसिफ ने भी लव को टोका और इस पर लव ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं बोल रही हूं कि मैंने कोई फालतू बात नहीं की.' इस पर आसिफ कहते हैं कि, 'अरे, कुछ भी बात करी हो, लेकिन लव, तुम्हें ऐसे उसके साथ नहीं बैठना चाहिए था. यह बहुत ज्यादा गलत बात है.'

आसिफ से नाराज हुई लव

आसिफ के टोकने के बाद लव बेहद नाराज हो गईं और उन्होंने आसिफ से कहा कि वह उन्हें निर्देश क्यों दे रहे हैं. इसी बात पर आसिफ बोलते हैं, 'चिल्लाकर बात मत कर.' इसके बाद आसिफ और लव एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं. आसिफ इस दौरान लव पर बुरी तरह भड़क जाते हैं और तभी उन्होंने लव गिल को नकुल की 'चापलूस' और 'गंवार' तक कह दिया, जिसे सुनने के बाद लव काफी गुस्से में आ जाती हैं.

लव गिल, स्काउट और यंग में हुई बहस

इतना ही नहीं, इसके बाद लव गिल, स्काउट और यंग डीएसए के बीच भी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करती हैं. दरअसल, सामने आए एक प्रोमो में देखने को मिला कि इसमें लव गिल, स्काउट और यंग तीनों बहस करते हुए दिख रहे हैं. यंग ने स्काउट से कहा, 'मेरे को तो लगता है कि भाई कि लव गलत है.' इस पर लव कहती हैं कि मुझे लगा, तो मैं जाकर बात करूंगी. मैं 14 लोगों की क्यों सुनूं? इस पर यंग कहते हैं, 'हम लोग तुम्हारी सेफ्टी के बारे में सोच रहे हैं ना बाबा. इन 14 लोगों को नहीं, लेकिन हमको तो इससे लेना-देना है.'

वहीं, यंग ने स्काउट को बताया कि, 'आसिफ भाई ने इसको बोला कि लव, ये हालत है.' इस पर स्काउट बिल्कुल अनजान बन गए और पूछा, 'कब बोला?' यंग ने इसी बात पर रिप्लाई देते हुए कहा, 'क्या तुझे सुनना नहीं आता, स्काउट?' जिसके बाद स्काउट ने लव गिल की तरफदारी में कहा, 'यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, जितना बनाया जा रहा है.' इसके बाद लव गिल ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें कोई नहीं बताएगा कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं. उन्हें पता है कि उन्हें गेम कैसे खेलना है. नकुल के झगड़े के बाद से बिग बॉस के घरवाले बंटे हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES