SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: 'अगर बॉन्ड असली होता...' लव गिल के सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी, काश्वी के Manipulation बयान पर दिया करारा जवाब!

सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर हफ्ते होने वाले वीकेंड के वार में इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसमें ना सिर्फ घरवालों को हिला दिया, बल्कि बाहरी दुनिया में भी लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 27, 2026, 07:24 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:30 AM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में सिर्फ कंटेस्टेंट्स का गेम ही नहीं, बल्कि उनके आपसी रिश्ते और घर के बाहर बैठे उनके अपनों के रिएक्शंस भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान यूट्यूबर स्काउट ओपी (तन्मय सिंह), उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी और घर की कंटेस्टेंट लव गिल के बीच का ट्राइंगल जबरदस्त चर्चा का विषय रहा. लेकिन अब इस पूरे मामले में टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी की एंट्री हो गई है, जिन्होंने इस विवाद पर अपनी बेबाक राय रखकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए काम्या पंजाबी ने सीधे तौर पर काश्वी हीरानंदानी के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. काम्या ने साफ कहा कि किसी रिश्ते में अगर कोई तीसरा इंसान आ रहा है या बाउंड्री क्रॉस हो रही है, तो उसकी जवाबदेही उस इंसान की बनती है जो पहले से किसी कमिटेड रिलेशनशिप में है. किसी दूसरी लड़की को निशाना बनाना और अपने पार्टनर की गलतियों पर पर्दा डालना बेहद गलत सोच है.

लव गिल के सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी

काम्या ने अपने पोस्ट इस पोस्ट में लव गिल को डिफेंड करते हुए में बेहद तीखे शब्दों में लिखा, 'अगर बॉन्ड असली होता, तो वो रिश्ते नहीं तोड़ता, बल्कि बाउंड्री तय करता. सिर्फ अपने कमिटेड पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर मैनिपुलेशन का इल्जाम लगाना घिनौना और छोटी सोच वाला है. अपने आदमी को बचाने के लिए दूसरी औरत को नीचे गिराना बंद करो. उसे जिम्मेदार ठहराओ!'.  काम्या का ये पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस भी उनके इस स्टैंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

'मसाज पार्लर' वाले कमेंट से गरमाया माहौल

इस पूरे विवाद की शुरुआत इस समय हुई, जब वीकेंड के वार में काश्वी ने स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर अपनी नाराजगी जताई. घर के अंदर दोनों के कम्फर्ट लेवल से काश्वी इतना परेशान हो गईं कि उन्होंने स्काउट पर तंज कसते हुए पूछ लिया, 'मसाज पार्लर कैसा चल रहा है, तन्मय?' इतना ही नहीं, उन्होंने लव गिल के लिए स्काउट के बर्ताव पर भी सवाल उठाए और दोनों की तुलना किए जाने पर भी स्काउट को कटघरे में खड़ा कर दिया.

लव की सफाई और घर के अंदर का इक्वेशन

शो में जब काश्वी ने लव गिल से उनके व्यवहार पर सवाल किया, तो लव ने बड़ी सहजता से अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ गलत नहीं था, उन्हें दर्द हो रहा था, इसलिए वो नॉर्मल था कि वो मेरे पैर दबा रहे हैं. आपको बता दें कि शो की शुरुआत से ही स्काउट, लव गिल, यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान एक ही ग्रुप का हिस्सा रहे हैं. स्काउट और लव की आपस में मस्ती-मजाक और नजदीकियां ऑडियंस का ध्यान खींच रही थीं, जिस पर अब घर के बाहर भी घमासान मचा हुआ है.

काश्वी ने मांगी माफी

वीकेंड के वार में अपनी नाराजगी जताने और हैवी ट्रोलिंग का सामना करते हुए स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है. उन्होंने इस दौरान पोस्ट में लिखा, 'मेरा इरादा स्काउटओपी से बात करना, उनकी गलतियों को सामने लाना और उनके काम के लिए जवाबदेह ठहराना था. ऐसा करते समय मुंह से कुछ शब्द निकल गए, जो कि दूसरे लोगों के लिए सेंसिटिव थे.'

काशवी ने माना कि सोशल मीडिया किसी के लिए नफरत फैलाने और किसी को निशाना बनाने के लिए उकसाने का इरादा नहीं था. 'मैं समझ सकती हूं कि मेरे शब्दों का असर होता है, जो भी गलतफहमी हुई, मैं उसकी जिम्मेदारी लेती हूं.' काशवी ने अपनी बात को खत्म करते हुए माफी मांगी जिन्हें उनके कमेंट्स से दुख पहुंचा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'जिन लोगों को मेरी बातों से दुख पहुंचा है, मैं उनसे दिल से माफी मांगती हूं.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES