एक सीरियल, चार पीढ़ियां और 17 साल का सफर... आज भी घर-घर में मशहूर हैं इसके गाने, 5200 एपिसोड तक पहुंचा शो
TV Serial Family Drama: आज हम जिस टीवी सीरियल की बात कर रहे हैं, वह करीब 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इतना ही नहीं, अब तक इस शो के 5200 से ज्यादा एपिसोड आ चुके हैं. दर्शक अब तक इस शो में चार पीढ़ियों को देख चुके हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सा सीरियल है ये-
TV Serial Family Drama: अगर आपको टीवी पर सीरियल देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक दमदार सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करीब 17 सालों से टीवी पर आ रहा है और अब तक इसके करीब 5200 एपिसोड आ चुके हैं. इसमें अब तक दर्शक करीब 4 पीढ़ियों को देख चुके हैं. इतना ही नहीं, यह शो सबसे ज्यादा चलने वाला भारतीय टेलीविजन शो बन चुका है. इस शो का निर्माण राजन शाही ने किया था. अब आप इस शो का नाम जानने की कोशिश कर रहे होंगे, ऐसे में आइए जानते हैं कि यह आखिर कौन-सा टीवी सीरियल है.
दरअसल, इस फेमस सीरियल का नाम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है. इसकी कहानी काफी दमदार नजर आती है. इस सीरियल की कहानी और स्टार कास्ट काफी दमदार है. शो का प्रीमियर करीब साल 2009 में हुआ था और यह अब तक का सबसे ज्यादा चलने वाला भारतीय टेलीविजन शो भी साबित हो चुका है. राजन शाही टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. इन दिनों राजन शाही अपने सुपरहिट शो 'अनुपमा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
आखिर क्या है इस सीरियल का नाम?
वहीं, अगर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें अब तक 4 पीढ़ियां नजर आ चुकी हैं. इस सीरियल में हिना खान ने सबसे लंबा सफर तय किया है. हिना खान के अलावा शो में करण मेहरा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान जैसे तमाम सितारे नजर आ चुके हैं. हिना खान ने इसी शो से डेब्यू किया था और शो के जरिए हिना खान रातों-रात स्टार बन गई थीं. अक्षरा के किरदार से हिना खान ने घर-घर में एक अलग पहचान बनाई थी. उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था. कई लोग तो आज भी हिना खान को अक्षरा के नाम से जानते हैं.
दमदार है इस सीरियल की कहानी
अगर सीरियल की कहानी की बात करें, तो इसमें अक्षरा और नैतिक की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. शो में परिवार के संबंधों की कहानी को दिखाया गया था, जिसके बाद अभिनव शर्मा और अभिरा शर्मा के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी कहानी बदलती जा रही है. पीढ़ी दर पीढ़ी बदलती कहानी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया और आज तक यह सीरियल टेलीकास्ट हो रहा है. इस शो की कहानी उदयपुर और मारवाड़ी परिवेश के इर्द-गिर्द घूमती है. शो में अक्षरा और नैतिक के सुखी वैवाहिक जीवन और उनके दो बच्चों की कहानी दिखाई गई है. समय के साथ-साथ उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
सीरियल के गाने भी हिट
शो की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. नतीजा यह रहा कि दर्शकों ने इस शो को काफी लंबे समय तक देखा और इससे एंटरटेन भी हुए. इस शो के अब तक 5200 एपिसोड आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इतना ही नहीं, इस शो के गाने भी इतने ज्यादा हिट हैं कि लोग उन्हें तीज-त्योहारों और शादियों में अक्सर बजाते हैं. शो के गानों पर फैंस भी जमकर डांस करते हैं. इस शो का टाइटल सॉन्ग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नवीन त्रिपाठी और अल्का याग्निक ने गाया था.