SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्यों हर एक्टर को नहीं मिलते मनचाहे रोल? अनूप सोनी ने शाहरुख खान का नाम लेकर समझाया अंतर

Anup Soni on Type Casting: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, उनके लाखों चाहने वाले हैं. उन्होंने रोमांस से लेकर एक्शन तक पर्दे पर राज किया है. लेकिन क्या इंडस्ट्री के बाकी सितारों को भी बड़े सुपरस्टार्स की तरह इसकी आजादी मिलती है? इसको लेकर हाल ही में एक्टर अनूप सोनी ने एक कड़वी सच्चाई से पर्दा उठाया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 12, 2026, 09:35 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 09:50 PM IST
Image Credit: अनूप सोनी ने खोली बॉलीवुड की पोल!
Join

Anup Soni on Type Casting: टीवी से लेकर फिल्मों तक काम करने वाले फेमस एक्टर अनूप सोनी ने हाल ही में एक्टिंग इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई पर खुलकर बात की है. उन्होंने इंडस्ट्री में चलने वाली टाइपकास्टिंग और एक्टर्स के संघर्ष पर एक बड़ा बयान दिया है. अनूप सोनी का मानना है कि इंडस्ट्री में सभी सितारों को अपनी पसंद के किरदार चुनने की इजाजत नहीं होती है. आज सुपरस्टार शाहरुख खान जैसे सितारे उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां वे अपनी मर्जी से रोल चुन सकते हैं.

अनूप सोनी टीवी इंडस्ट्री और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में टाइपकास्टिंग और एक्टर्स के संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसमें उन्होंने बताया कि एक्टर्स को अक्सर स्टीरियोटाइप किरदारों में बंधकर काम करना पड़ता है.

टाइपकास्टिंग पर एक्टर ने किया खुलासा

दरअसल, अनूप सोनी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'ऐसा एक भी एक्टर बता दीजिए, जो टाइपकास्ट नहीं है. यहां तक कि हीरो कैटेगरी में भी कोई नहीं है. जब तक कि आप शाहरुख खान के लेवल के सुपरस्टार नहीं हैं, तब तक आप किसी से ऐसा नहीं कह सकते हैं कि मैं एक्शन करना चाहता हूं. शाहरुख खान हमेशा रोमांटिक हीरो रहे हैं, लेकिन वह बड़े स्टार हैं और खुद तय कर सकते हैं. वह कह सकते हैं कि एक्शन फिल्म लेकर आओ, मैं करूंगा, क्योंकि मैं एक्शन करना चाहता हूं.'

'हर एक्टर की अलग कैटेगरी बनी...'

अनूप सोनी ने आगे बताया कि, 'आप देख लीजिए, हर एक्टर की कैटेगरी बनी है कि ये चॉकलेट बॉय है, ये रोमांटिक हीरो है या फिर एक्शन हीरो है. आपकी एक सक्सेस से काफी कुछ चीजें डिसाइड होती हैं.' अनूप सोनी ने आगे कहा कि मैं इंडस्ट्री का बहुत कड़वा सच बता रहा हूं. अगर आप एक सक्सेसफुल स्टार बन गए, तो आप किसी पर भी किसी भी चीज के लिए कमांड कर सकते हैं.

कई फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में नजर आए अनूप सोनी

बता दें कि एक्टर अनूप सोनी ने 'क्लास ऑफ 83', 'तांडव', 'खाकी: द बिहार चैप्टर' और 'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' जैसी कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है. कई फिल्मों और सीरीज के जरिए अनूप सोनी अपने अलग-अलग किरदारों में खुद को ढाल रहे हैं. टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक का उनका सफर किसी पुरानी इमेज से बंधकर नहीं रहा है. हाल ही में रिलीज हुई 'शक' में उन्होंने पुलिस अफसर का किरदार निभाया है. इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' में भी काम किया और इसमें उनका किरदार बिल्कुल अलग नजर आया है.

शाहरुख खान वर्कफ्रंट

वहीं, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में शाहरुख दमदार एक्शन अंदाज में नजर आएंगे. इससे पहले शाहरुख खान 'पठान' और 'जवान' जैसी खतरनाक एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES