परिणीति चोपड़ा की सीरीज 'शक' में अनूप सोनी के कटे सीन, एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, बोले- इन्हें बनाने में लगी थी घंटों की मेहनत
एक्टर अनूप सोनी हाल ही में परिणीति चोपड़ा स्टारर सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन में नजर आए हैं. एक्टर ने सीरीज ने अपने काटे गए सीन पर निराशा जताई है. दरअसल सीरीज के रिलीज होने के बाद एक्टर के कई सीन काटे गए हैं.
अनूप सोनी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज शक सीरीज में इंस्पेक्टर का रोल निभाया था. सीरीज में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट लीड रोल में थी. एक्टर अनूप सोनी ने शक सीरीज सीन हटाने जाने पर निराशा जाहिर की है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर सीरीज से डिलीट सीन को शेयर कर निराशा जाहिर की है.
सीन हटाने पर अनूप सोनी हुई निराश
इंस्टाग्राम पर एक्टर ने डिलीट किए गए सीन को शेयर करते हुए लिखा- ऐसे सीन बनाने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन कभी-कभी वो सीन फाइनल कट से हट जाते हैं. एक वीडियो में अनूप घायल होते हैं और उनको विक्की अरोड़ा पकड़ते हुए दिखाते हैं, इसके बाद एक सीन में वह एक्टर का गला घोंट देते हैं. इससे बाद दूसरी क्लिप में उनकी सांस फूलती हुई नजर आती है.
उनके इन सीन्स को फाइनल कट में नहीं लिया जाता है. इस वजह से एक्टर निराशा जाते हैं. अनूप ने सोशल मीडिया पर लिखा शक से खुराना साहब के कुछ सीक्वेंस फाइनल टेक में नहीं आ पाए. इस सीक्वेंस को शूट करने में सोच, घंटों की मेहनत और रिसोर्स लगेते हैं. इन सीन्स को करने के लिए डायरेक्टर, राइटर, एक्टर, प्रोड्यूसर, सिनेमैटोग्राफर और पूरी क्रू ने हिस्सा लिया है.
एक्टर ने माना की फिल्म बनाना एक प्रोसेस का हिस्सा है. एक्टर के मुताबिक जब कोई सीन फाइनल कट में नहीं जाता है तो थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन फिल्म बनाना बड़ी पिक्चर के बारे में है, कभी-कभी कुछ छोड़ देने से कहानी अच्छे तरीके से सामने आती है. यह सब प्रोसेस का हिस्सा
क्या है शक की कहानी
शक ट्रस्ट नो वन सीरीज को रेंसिल डी सिल्वा ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में है. उनके अलावा सीरीज में जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, सुमीत व्यास, ध्रुव चौधरी और हरलीन सेठी लीड रोल में हैं.
द वन फिल्म में आए थे नजर
शक के अलावा अनूप सोनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आए हैं. फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के भाई का रोल निभाया था. फिल्म की कहानी छठ पर आधारित थी. फिल्म में बिहार के छठ त्योहार को दिखाया गया है. द वन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही है. फिल्म ना तो फ्लॉप थी और ना ही हिट थी.
इसे भी पढ़ें- 'किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी...', हत्या की कोशिश के बाद सामने आया टाइगर श्रॉफ का पहला रिएक्शन!