App

अल्लू अर्जुन की 'राका' में होगी मृणाल ठाकुर की एंट्री? 9 महीने से फिल्में साइन न करने की बताई वजह

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का फैंस को लंबे समय से इंतजार है. फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की एंट्री की काफी अफवाहें सामने आ रही थीं, इसी बीच अब हसीना ने इस पर रिएक्ट किया है. हसीना ने बताया कि ऑफर्स की लाइन होने के बावजूद उन्होंने करीब 9 महीनों से फिल्मों से ब्रेक क्यों ले रखा है.

अल्लू अर्जुन की 'राका' में होगी मृणाल ठाकुर की एंट्री? 9 महीने से फिल्में साइन न करने की बताई वजह
Image Credit: अल्लू अर्जुन की 'राका' पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म 'राका' में आने की खबरें हैं. इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं. इसी फिल्म को लेकर फिल्मी गलियारों में ऐसी भी चर्चा है कि इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी नजर आ सकती हैं. अब इसी पर हसीना ने रिएक्ट किया है और बताया कि उन्होंने आखिर पिछले 9 महीनों से कोई फिल्म साइन क्यों नहीं की है.

'राका' का हिस्सा हैं मृणाल ठाकुर?

दरअसल, हाल ही में मिड डे से मृणाल ठाकुर ने बातचीत की. इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो फिल्म 'राका' का हिस्सा हैं? इस पर हसीना ने जवाब देते हुए न तो हां कहा और न ही ना कहा. लेकिन उन्होंने कहा, 'मैंने 9 महीनों तक कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं किसी मीनिंगफुल किरदार का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. अब जो भी अनाउंसमेंट होगी, वो मेरे सोशल मीडिया पेज पर ही होगी और फिर मैं इसके बारे में बात करना पसंद करूंगी.'

9 महीनों से नहीं साइन की फिल्म

इस बीच मृणाल ठाकुर ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी बीते 9 महीनों से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है. इसका कारण बताते हुए मृणाल ने कहा, 'आजकल जो कहानियां बन रही हैं, उनसे वो दिल से जुड़ नहीं पा रही हैं. वो ऐसा कोई काम नहीं करना चाहतीं, जिसके लिए उन्हें सेट पर जाकर हर दिन सोचना पड़े कि वह क्या कर रही हैं.'

आखिर क्यों साइन नहीं कर रहीं मृणाल फिल्में?

मृणाल ने आगे बताया कि आखिर वह फिल्म साइन क्यों नहीं कर रही हैं. उन्होंने जवाब देते हुए बताया, 'जो कहानियां फिलहाल बन रही हैं, उनसे वो बिल्कुल कनेक्ट नहीं कर पा रही हैं. इसलिए मैंने कुछ समय ऑफ लेने का सोचा. क्योंकि मैं खुद से ये सवाल नहीं करना चाहती कि मैं सेट पर रोज क्यों जा रही हूं. मैंने करीब 120 दिन फिल्म के सेट पर बिताए हैं, इसलिए मैं कोई भी फिल्म साइन करने से पहले अच्छे से सोचती हूं. मैं ऐसी फिल्म साइन करना चाहती हूं, जो न सिर्फ प्यार और पहचान दे, बल्कि क्रिएटिव खुशी भी दे. जब मैं घर आकर बिस्तर पर सोने जाऊं, तो मैं ये नहीं सोचना चाहती कि मैंने खराब काम किया. मैं अच्छा काम करना चाहती हूं, जिसे कम से कम 30 सालों तक तो याद किया जाए.'

लगातार पर्दे पर नजर आईं हसीना

बता दें कि भले ही मृणाल ठाकुर नए प्रोजेक्ट्स साइन नहीं कर रही हों, लेकिन साल 2026 में वह लगातार पर्दे पर एक्टिव रही हैं. मृणाल सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'दो दीवाने सहर में', वरुण धवन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' और अदिवी शेष के साथ 'डकैत: अ लव स्टोरी' में नजर आ चुकी हैं और अब हाल ही में हुमा कुरैशी के साथ थ्रिलर फिल्म 'पूजा मेरी जान' में नजर आई हैं. अब फैंस को एटली के बड़े प्रोजेक्ट 'राका' में मृणाल की एंट्री का इंतजार है. हर किसी के मन में यही चल रहा है कि क्या मृणाल की इस प्रोजेक्ट में सरप्राइज एंट्री होगी या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More