SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी नहीं बनेगी अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3'? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता; बोले-बहुत उलझनें हैं

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की चर्चित फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर प्रियदर्शन ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि फिल्म का बनना अब मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इससे जुड़ी कई जटिलताएं हैं. उनके इस बयान से फिल्म की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस की चिंता बढ़ गई है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 14, 2026, 03:41 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 04:04 PM IST
Image Credit: 'हेरा फेरी 3' पर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला बयान
Join

फैंस अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है 'हेरा फेरी 3' के बनने को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.  साल 2000 की ओरिजिनल कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट करने वाले फिल्ममेकर ने अब इस बात पर शक जताया है कि क्या इसका तीसरा पार्ट कभी बन पाएगा या नहीं.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में प्रियदर्श ने यह भी बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार के 'भागम भाग 2' को डायरेक्ट करने के ऑफर को क्यों ठुकरा दिया. उन्होंने समझाया कि बिना किसी मजबूत कहानी के सफल फिल्मों को दोबारा बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने 'हेरा फेरी 3' क्यों छोड़ी?

जब उनसे 'हेरा फेरी 3' से अलग होने के फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई मुश्किलों की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, 'इसमें कई और भी मुश्किलें हैं, बहुत सारी मुश्किलें. इस बारे में बात करने के लिए तो कई पन्ने भरने पड़ जाएंगे.'   जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि तीसरा पार्ट कभी बनेगा? तो फिल्ममेकर ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि यह कभी बनेगा.'

'भागम भाग 2' को डायरेक्ट करने से क्यों मना किया?

'भागम भाग 2' के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार के सीक्वल को डायरेक्ट करने के ऑफर को ठुकरा दिया, क्योंकि वह एक बेहतर कहानी के बिना 2006 की कॉमेडी फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा, 'इसीलिए मैं कभी सीक्वल नहीं बनाता, क्योंकि जिस वजह से आप पार्ट 2 बना रहे हैं. वह पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए, जैसे 'टर्मिनेटर' फ्रेंचाइजी में पार्ट 2, पार्ट 1 से बेहतर फिल्म थी. जब तक आपके पास बहुत अच्छी कहानी न हो, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. लोग अक्सर तब सीक्वल बनाते हैं जब पहली फिल्म सच में सफल होती है. इसलिए अगर आप उसे बेहतर नहीं बना पाते, तो फ्रेंचाइजी की कोई अहमियत नहीं रह जाती.'

उन्होंने आगे बताया कि कई सीक्वल असल में कुछ नया पेश करने के बजाय अपनी पिछली फिल्म की लोकप्रियता पर ही निर्भर रहते हैं. उन्होंने कहा, 'सीक्वल के साथ होता यह है कि वे पहली फिल्म की वैल्यू बेच रहे होते हैं. वे फिल्म नहीं बना रहे होते, वे एक प्रोजेक्ट बना रहे होते हैं, और मुझे प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है. 'भागम भाग' के समय भी अक्षय ने मुझसे पूछा था, 'क्या आप डायरेक्टिंग में दिलचस्पी रखते हैं?' मैंने कहा नहीं. सवाल यह है कि जब आप कोई फिल्म बनाते हैं और लोग उसे पसंद करते हैं. तो आप उसका पार्ट 2 बनाकर उस तारीफ को क्यों खराब करना चाहेंगे? इसीलिए मैं सीक्वल डायरेक्ट करने से मना कर देता हूं. दूसरे लोग मेरी फिल्मों के सीक्वल बनाएं, मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है.'

'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए प्रियदर्शन

जुलाई में प्रियदर्शन ने कन्फर्म किया कि वे अब 'हेरा फेरी 3' से नहीं जुड़े हैं, जबकि साल की शुरुआत में उन्होंने उम्मीद जताई थी कि यह फिल्म जल्द ही बनेगी. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'फिलहाल मैं 'हेरा फेरी 3' से जुड़ा नहीं हूं. जहां तक मुझे पता है, कई कानूनी दिक्कतों और आपसी झगड़ों की वजह से 'हेरा फेरी 3' कभी रिलीज नहीं हो पाएगी. मैं इसमें शामिल हूं या नहीं, यह बात मायने नहीं रखती.'

एक और बातचीत में फिल्ममेकर ने फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ अपने खराब रिश्तों के बारे में भी बात की. मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने दावा किया कि प्रोड्यूसर ने कई मौकों पर उनकी बेइज्जती की थी, जिसमें ओरिजिनल फिल्म के उनके कट की आलोचना करना भी शामिल था. डायरेक्टर ने कहा, 'फिरोज ने अक्षय से कहा था, 'तुम्हारे पास हेरा फेरी 3 बनाने के राइट्स हैं, लेकिन इसे कभी भी प्रियदर्शन के साथ मत बनाना. बस यही मेरी गुजारिश है.' उन्होंने कई बार मेरी बेइज्जती की है. उन्होंने मुझसे कहा था कि हेरा फेरी (2000) का मेरा कट किसी गरीब आदमी के वर्जन जैसा लगता था और उन्हें मेरी पांच घंटे की फिल्म को एडिट करना पड़ा था.'

प्रियदर्शन ने कहा कि शुरू में वे तीसरे भाग के लिए लौटने को तैयार हो गए थे, क्योंकि उन्हें लगा कि यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बन सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने उनसे फिल्म को डायरेक्ट करने का अनुरोध किया था. उन्होंने आगे कहा, 'शुरू में मैं अक्षय के साथ तीसरा पार्ट बनाने के लिए इसलिए राजी हुआ, क्योंकि मुझे लगा कि मैं देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक बना सकता हूं. अगर मैंने इसे डायरेक्ट किया होता, तो मैं इसे 'धुरंधर' से भी बड़ा बना सकता था. अक्षय, सुनील और परेश ने मुझसे 'हेरा फेरी 3' बनाने के लिए रिक्वेस्ट किया. जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई, तो वे सभी बहुत उत्साहित थे.'

परेश रावल का बाहर होना और 'हेरा फेरी 3' को लेकर कानूनी लड़ाई

प्रियदर्शन के बाहर होने के अलावा 'हेरा फेरी 3' इस प्रोजेक्ट से परेश रावल के हटने और फ्रेंचाइजी की ओनरशिप को लेकर कानूनी विवादों में भी फंसी हुई है. पिछले साल, परेश रावल अचानक इस प्रोजेक्ट से हट गए थे, जिसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया था. बाद में उन्होंने कन्फर्म किया कि उनके और मेकर्स के बीच के मसले आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं और उन्होंने अपनी वापसी की पुष्टि भी की.

इस फ्रेंचाइजी में सुनील शेट्टी भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछली फिल्मों में अक्षय के 'राजू' और परेश के 'बाबूराव गणपतराव आप्टे' के साथ 'श्याम' का किरदार निभाया था. 'हेरा फेरी 3' भी अपनी ओनरशिप को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई थी. प्रोडक्शन कंपनी 'सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल' ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था और तर्क दिया था कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास इस फ्रेंचाइजी के सभी राइट्स नहीं थे.

कंपनी के मुताबिक, नाडियाडवाला ने मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' (1989) को रीमेक करने के अधिकार हासिल किए थे. इसपर 'हेरा फेरी' (2000) फिल्म बनी थी. 'सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल' का कहना था कि उस एग्रीमेंट में उन्हें सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' (2006) बनाने या फ्रेंचाइजी के राइट्स किसी दूसरी पार्टी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' को ट्रांसफर करने की इजाजत नहीं थी. अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स LLP' ने इन दावों को गलत बताया है और एक बयान जारी कर कहा है कि 'हेरा फेरी 3' से जुड़े सभी राइट्स सिर्फ उन्हीं के पास हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES