SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Tiger Shroff Firing Case: सलमान के बाद अक्षय कुमार के घर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बुलेटप्रूफ शीशों से ढकेगा बंगला

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद फिल्म इंडस्ट्री का माहौल काफी गरमा गया है, जिसके चलते पहले सलमान खान और अब अक्षय कुमार ने अपने बंगले के बाहर सिक्योरिटी को टाइट कर दिया है. वहीं खिलाड़ी कुमार का घर बुलेटप्रूफ शीशों से ढका जाएगा.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 21, 2026, 10:38 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 11:03 AM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की दिल दहला देने वाले हादसे ने फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसके चलते सभी बड़े स्टार्स अपनी सुरक्षा के लिए अलग-अलग कदम उठा रहे हैं. कुछ समय पहले सलमान खान के घर 'गेलक्सी अपार्टमेंट' के बाहर हुई फायरिंग और फिर उनके घर की सुरक्षा को बुलेटप्रूफ ग्लास लगाकर किले में बदलने की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. वहीं इस समय सलमान खान को हैवी सिक्योरिटी के साथ देखा रहा है. लेकिन अब इस डर का दायरा बढ़ कर इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के घर पहुंच चुका है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस आरोपी ने सलमान को निशाना बनाया था, उसने अक्षय कुमार के जुहू स्थित बंगले की भी पूरी रेकी (रकीब) की थी. इस इनपुट के सामने आते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं. जैसे ही ये बात सामने आई, बिना एक पल गंवाए एक्शन शुरू कर दिया गया. सलमान खान के घर की तर्ज पर अब अक्षय कुमार के घर पर भी बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू होने वाला है.

अक्षय के बंगले पर पुलिस का पहरा

अक्षय कुमार के बंगले के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है. एक तरफ जहां फैंस अपने चहेते स्टार्स की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं, वहीं इस बढ़ते खतरे ने ये साफ कर दिया है कि बॉलीवुड के इन दिग्गजों पर मंडराता खतरा कितना गंभीर रूप ले चुका है. आपको बता दें कि टाइगर से पहले मुंबई पहुंचते ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने सबसे पहले सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की रेकी की थी.

टाइगर नहीं, सलमान थे पहले टारगेट

सलमान खान के घर के बाहर कड़ा सुरक्षा पहरा देखकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स के पसीने छूट गए. घर के बाहर भारी पुलिस बल और कमांडो तैनात थे, जिससे बचकर जा पाना हमलावरों के लिए नामुमकिन था. सुरक्षा की इस दीवार को पार न कर पाने के कारण शूटर्स ने फौरन अपना प्लान बदल दिया और उनका निशाना एक्टर टाइगर श्रॉफ बन गए.

सलमान से नजदीकी पड़ी भारी

जांच में ये बात सामने आई है कि लॉरेंस गैंग इस बात से बेहद खफा था कि टाइगर श्रॉफ सलमान खान के साथ काम करते हैं. इसी खुन्नस के चलते 18 अक्तूबर, 2026 को टाइगर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां दाग दी गईं. इस सनसनीखेज हमले की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सलमान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की ये दुश्मनी काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है, जो बरसों से चली आ रही है. 

गैंग की मांग है कि सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर जाकर पब्लिकली माफी मांगें. आपको बता दें कि 14 अप्रैल, 2026 की सुबह भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद से सलमान के घर की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES