'शर्म नहीं आती आप लोगों को?' स्टेज पर अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा, लड़कियों की बेइज्जती करने वालों की लगाई फटकार
भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस मंच से कुछ लोगों पर गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं और उन पर भड़कती नजर आ रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने नए गानों, फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उनके गानों के लोग इतने ज्यादा दीवाने रहते हैं कि वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अक्षरा के लाखों चाहने वाले हैं, जिसकी वजह से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. जब भी हसीना किसी इवेंट में आती हैं, तो उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंचती है. ऐसे में अक्षरा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं और वहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसे देखते ही एक्ट्रेस भड़क गईं.
अक्षरा ने स्टेज से ही किसी शख्स पर गुस्सा जताया और मौजूद जेन-जी ऑडियंस को समझाया कि कुछ ऐसा काम करो, जिससे बिहार का नाम रोशन हो और हर कोई तुम पर गर्व करे. इसी के साथ अक्षरा ने उन युवाओं को महिलाओं का सम्मान करने की भी बात कही.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दरअसल, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जिसमें वह मंच पर थीं. उन्हें देखने के लिए इवेंट में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे. उन्हीं लोगों में शामिल कुछ लोगों ने उन पर फब्तियां कसीं, जिसे सुनने के बाद अक्षरा सिंह को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने सभी लोगों को समझाया कि जो वे कर रहे हैं, वह बिल्कुल भी सही नहीं है. इस इवेंट में अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- पहली बार भगवान राम बने रवि किशन, देखते ही देखते छा गया एक्टर का ये अंदाज; युवाओं को दिया खास संदेश
इवेंट के दौरान अक्षरा ने वहां मौजूद लोगों का स्वागत करने के लिए माइक उठाया और कहा, 'थोड़ा सा लखेरागिरी करो, अच्छी बात है. लेकिन खिर-खिर गिरी मत करो.' उन्होंने आगे बताया, 'अपने पटना में उसको थेथराई बोलते हैं.' एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह 'थेथरई' (जिद्दीपन) शब्द से परिचित थीं, क्योंकि वह खुद पटना से हैं और बचपन से ये देखते हुए और सुनते हुए बड़ी हुई हैं.
शर्म नहीं आती आप लोगों को- अक्षरा सिंह
इसके बाद अक्षरा ने वहां मौजूद व्यक्ति की नकल की और उन पर टिप्पणी की, 'ये कर के जो जा रहे हो, ये अच्छी बात नहीं है.' उन्होंने बिहार से अपने जुड़ाव पर जोर देते हुए सवाल किया कि क्या इस तरह से किसी का अपमान करना उचित है. उन्होंने कहा, 'आपके ही घर की लड़की हूं ना मैं. अच्छा लगेगा इस तरीके से करते हुए. ये जो शुद्ध बिहार में इधर-उधर है, जो न्यूज में देखने को मिल रहा है, लड़कियों को आप लोग जलील करते हैं. शर्म नहीं आती आप लोगों को?'
जेन-जी को भी बातों में किया शामिल
वहीं, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जेन-जी को भी बातचीत में शामिल किया और कहा कि आज के युवा महिलाओं का सम्मान करते हैं और उपस्थित लोगों को कार्यक्रम में मौजूद उन लोगों से सीखना चाहिए, जो उनके प्रति सम्मान दिखा रहे थे. जब फैन ने अपनी गलती मानी, तो अक्षरा के सुर नरम पड़ गए. उन्होंने कहा, 'थैंक्यू, अब मैं तुमसे प्यार करती हूं. ऐसे ही रखो यार, बिहार का नाम रोशन करो.' उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करने के लिए उनकी तारीफ भी की.