)
अजय देवगन और तब्बू की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ ने थिएटर्स में अपने 44 दिन पूरे कर लिए हैं. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई कि हर कोई हैरान रह गया. ये फिल्म न सिर्फ बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि अजय देवगन के पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. दिवाली के मौके पर फिल्म ने अपने 7वां हफ्ते में कदम रखा और अब इसकी कमाई की रफ्तार रुक गई है. लोग के जबरदस्त प्यार की बदौलत ये दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 15वीं हिंदी फिल्म बन गई है.
रिलीज के इतने दिनों बाद भी ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. फिल्म ने अपने 44वें दिन भी करीब 17 लाख रुपये की कमाई कर डाली, जो 43वें दिन की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा रही. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि सातवें हफ्ते में भी दर्शकों के बीच इस सस्पेंस थ्रिलर को देखने का क्रेज कम नहीं हुआ. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 595.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अपनी लागत के मुकाबले फिल्म ने कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाकर मेकर्स को मालामाल कर दिया है और लोगों को हैरान कर दिया.

वैसे तो ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और छप्परफाड़ कमाई की, लेकिन फिर भी ये तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने से चूक गई. सबसे बड़ी बात ये रही कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल होते-होते रह गई. अगर भारत में ये फिल्म सिर्फ 19 करोड़ रुपये और कमा लेती, तो ये बड़ा मुकाम भी इसके नाम हो जाता. फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 380.88 करोड़ रुपये पर आकर ठहर गई. फैंस को पूरी उम्मीद थी कि ये फिल्म 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा आराम से पार कर लेगी, लेकिन 7वें हफ्ते में थिएटर स्क्रीन कम होने की वजह से ये सपना टूट गया.
फिल्म को दूसरा बड़ा झटका इंटरनेशनल मार्केट में लगा, जहां ये 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस थोड़ा सा चूक गई. हालांकि, विदेशों में अजय देवगन की इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया और वहां इसने टोटल 144.89 करोड़ रुपये की बढ़िया कमाई की है. 150 करोड़ के इस बड़े रिकॉर्ड को बनाने के लिए फिल्म को सिर्फ 5.11 करोड़ रुपये और कमाने थे, लेकिन अब सिनेमाघरों में इसका सफर खत्म होने की वजह से ये सपना भी अधूरा रह गया. फिर भी, फिल्म की इस विदेशी कमाई ने ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर और शानदार परफॉर्म किाय.
फिल्म के लिए तीसरा और सबसे बड़ा रिकॉर्ड दुनिया भर से हुई इसकी जबरदस्त कमाई का रहा. ये मूवी 600 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने से बस थोड़ा पीछे रह गई. पूरी दुनिया में इस फिल्म ने टोटल 595.38 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है. अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 4.62 करोड़ रुपये की कमाई और कर लेती, तो 600 करोड़ क्लब में इसकी एंट्री पक्की हो जाती. इतने नजदीक आकर इस बड़े आंकड़े को छूने से चूक जाने का अफसोस फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन के फैंस को जरूर रहेगा. फिर भी, दुनिया भर से हुई ये शानदार कमाई किसी बड़ी जीत से कम नहीं है.
फिल्म के बजट और कमाई के हिसाब-किताब को देखें तो ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam 3) इस साल की सबसे ज्यादा फायदा देने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इस फिल्म को तैयार करने में लगभग 110 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इसके बदले फिल्म ने भारत में 380.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और सीधे-सीधे 270.88 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. अगर परसेंट के हिसाब से देखें तो फिल्म का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 246.25 परसेंट तक पहुंच गया है. छोटे बजट में इतनी तगड़ी कमाई करके ‘दृश्यम 3’ ने बॉलीवुड के सामने सफलता का एक नया रास्ता खोल दिया है.