SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ इमरान खान ने उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने उन्हें जारी किए गए ‘लीव इंडिया’ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. हालांकि, इस मामले में उनकी याचिका और नोटिस से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 17, 2026, 06:47 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 07:37 PM IST
Image Credit: इमरान खान ने 'लीव इंडिया' नोटिस को दी चुनौती
Join

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से 'लीव इंडिया' का नोटिस मिला है, जो CJP के विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने के बाद जारी किया गया था. 10 अक्टूबर को इमरान खान मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी.

इसके बाद पुलिस ने आरोप लगाया कि उसने 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन किया है, क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं है. इसके बाद फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के मुंबई कार्यालय ने इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस जारी किया, जिसमें उनसे 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है.

इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट से लगाई गुहार

अब, 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी है. वहीं, याचिका के आधार और नोटिस जारी होने से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है. 10 अक्टूबर को मुंबई में CJP के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान खान को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर की एक तस्वीर शेयर की थी. एक्टर ने लिखा, 'लगता है, मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.' इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने भी एक स्टोरी शेयर की और लिखा, 'रोमांस हो तो ऐसा.'

इस घटना के बाद इमरान की नागरिकता और भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सवाल उठे. जानकारी के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है. साथ ही, उनके पास भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भी है. इसी वजह से उनके प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कानूनी सवाल उठाए गए.

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से यह जांच करने की मांग की थी कि क्या अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद इमरान खान को भारत में इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति है. सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों को भी पत्र लिखा था. उन्होंने इमरान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग भी की थी.

उधर, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अपने साथी के समर्थन में खड़े होने की अपील की है.  इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिपके ने बॉलीवुड से इमरान खान के खिलाफ हुई इस कार्रवाई पर अपनी आवाज उठाने को कहा है. उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड, कुछ तो बोलो! अगर किसी और के लिए नहीं, तो कम से कम अपने ही किसी साथी के लिए तो खड़े हो जाओ!'

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES