Work From Home Job Opportunities: ज्यादातर लोग वर्क फॉर्म ऑफिस की जगह वर्क फॉर्म होम करना पसंद करते हैं, यानी घर से काम करने पर सिर्फ ट्रैवल टाइम नहीं, बल्कि होने वाले बेवजह के खर्च में भी बचत होती है. खासतौर पर उन लोगों को वर्क फॉर्म होम की ज्यादा तलाश रहती है जिन्हें नौकरी के लिए अपने घर को छोड़ किसी दूसरे शहर आना पड़ता है. ऐसी स्थिति में घर से काम करना ज्यादा बेहतर लगता है. हालांकि, घर से काम करने का मौका कैसे और कहां से मिलेगा? ये सवाल अक्सर लोगों के बीच रहता है.
अब इस सवाल का जवाब खुद भारत सरकार ने दिया है. ऐसे लोग जिन्हें वर्क फॉर्म होम की तलाश है, उनके लिए एक ऐसा सरकारी पोर्टल उपलब्ध है जहां पर एक या दो नहीं बल्कि कई कंपनियां घर से काम करने का मौका दे रही हैं. वर्क फॉर्म होम की भरमार वाले इस पोर्टल पर कैसे लॉगिन करें? कहां से घर बैठे काम करने का मौका मिलेगा? आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं.
भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने घर बैठे काम करने के शानदार अवसर देने के लिए आधिकारिक तौर पर पोर्टल की घोषणा की है. एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि नेशनल करियर सर्विस (NCS Portal) की वेबसाइट पर युवाओं को 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर से काम करने का अवसर दिया जा रहा है. इस पोर्टल के माध्यम से युवा अपनी स्किल्स, सहूलियत और पसंदीदा क्षेत्र के हिसाब से काम की तलाश कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एनसीएस के आधिकारिक पोर्टल ncs.gov.in पर जाना होगा.
काम की तलाश अब सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं। NCS Portal पर Work From Home opportunities explore करें और अपनी skills व रुचि के अनुसार सही job role खोजें। घर से काम करने के अवसरों से जुड़ें और अपने career को आगे बढ़ाएँ। https://t.co/nh2eqZkOuo #WorkFromHome #WFHJobs https://t.co/XKeJK1bH0u
— National Career Service - India (@NCSIndia) October 7, 2026
| विवरण | जानकारी |
| पोर्टल का नाम | नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (NCS Portal) |
| आधिकारिक वेबसाइट | ncs.gov.in |
| संचालित मंत्रालय | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार |
| जॉब कैटेगरी | घर से काम (WFH) / रिमोट जॉब्स |
| योग्यता | 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और प्रोफेशनल |
| आवेदन फीस | बिल्कुल मुफ्त |