SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UGC NET December 2026 Registration: करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने किया आवेदन, आखिरी मौका नजदीक; ऐसे भरें फॉर्म

UGC NET December 2026 Registration Deadline: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना है, तो फटाफट कर लीजिए क्योंकि अब आखिरी मौका भी निकल जाएगा. करीब 10 लाख उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं. आइए जानते हैं कैसे यूजीसी नेट के लिए अप्लाई करें?

Written By Simran Singh
Published: Oct 30, 2026, 03:52 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 05:00 PM IST
Join

UGC NET December 2026 Registration Deadline: हाल ही में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की लास्ट डेट को आगे बढ़ाया था, लेकिन अब बढ़ाई गई तारीख भी नजदीक आ चुकी है. ऐसे में उन उम्मीदवारों के हाथ से मौका जा सकता है जो आवेदन करने के लिए अभी भी लास्ट डेट करीब आने का इंतजार कर रहे हैं. बस कुछ घंटे और हैं, जिसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे. एनटीए के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को रात 11.50 बजे तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

आधिकारिक अपडेट के अनुसार अभी तक 9.60 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है और 7.91 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फीस का भुगतान कर दिया है. 31 अक्टूबर से पहले 28 अक्टूबर की तारीख आखिरी थी और योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका था. अब एक दिन का और समय है जिसका इस्तेमाल करें और समय-सीमा खत्म होने से पहले-पहले आवेदन कर लें. 

कब तक जमा कर सकते हैं फीस?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, संशोधित समय-सीमाओं को ध्यान में रखते हुए आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 को रात 11.50 बजे तक है और ये ही समय सीमा परीक्षा शुल्क जमा करने का भी है. 31 अक्टूबर तक आवेदन फीस को जमा कर दें. बिना लेट फीस के ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कैसे और कहां से यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन करें?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो अंतिम दिन या समय का इंतजार न करें. यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नीचे की ओर से सरल स्टेप्स बताए गए हैं जिन्हें फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'UGC NET दिसंबर 2026' आवेदन लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन कर लें.
  4. फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.
  5. इसके बाद फॉर्म जमा करें और कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें- JEE Main 2027: क्यों खर्च करने हजारों-लाखों रुपये, जब यहां पर मुफ्त में होती है जेईई की तैयारी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES