भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /जापान तक पहुंचा सुपर 30 के आनंद कुमार का शिक्षा मॉडल, क्या है Super Infinity?

जापान तक पहुंचा सुपर 30 के आनंद कुमार का शिक्षा मॉडल, क्या है Super Infinity?

सुपर 30 फेम आनंद कुमार की शिक्षा के क्षेत्र में की गई मेहनत को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है. जापान की प्रसिद्ध पत्रिका ने उनकी नई शैक्षणिक पहल 'सुपर इनफिनिटी' को एक वैश्विक आंदोलन बताया है. आइए जानते हैं क्या है ये पहल?

Written BySimran Singh
Published: Oct 22, 2026, 05:44 AM IST|Updated: Oct 22, 2026, 06:38 AM IST
joinshare
जापान तक पहुंचा सुपर 30 के आनंद कुमार का शिक्षा मॉडल, क्या है Super Infinity?

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

गणित के डर को दूर करने का आनंद कुमार का मिशन अब सरहदों के पार पहुंच गया है. जापान की प्रतिष्ठित मैगजीन 'PRESIDENT' ने उनकी नई पहल 'सुपर इनफिनिटी' को 'वैश्विक शैक्षणिक आंदोलन' करार दिया है. उनकी इस पहल को दुनिया भर के बच्चों की पढ़ाई में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है. 'सुपर 30' फेम आनंद कुमार ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस उपलब्धि की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, 'जब मुझे ये पता चला कि जापान की प्रतिष्ठित पत्रिका 'PRESIDENT' ने मेरी नई शैक्षणिक पहल 'सुपर इनफिनिटी' को एक वैश्विक शैक्षणिक आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया है, तो मेरा हृदय अपार हर्ष और संतोष से भर गया. ऐसा लगा कि पिछले 6 सालों की अनवरत मेहनत अब रंग लाने लगी है. इस बात की खास खुशी है कि जापान जैसे देश में भी हमारे उस सपने को सराहा जा रहा है, वो सपना जिसके तहत हमने दुनिया के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और उनके मन से गणित के डर को मिटाने का संकल्प लिया है. ये सराहना सिर्फ मेरे लिए एक सम्मान ही नहीं है, बल्कि अपने सपने को और भी बड़े स्तर पर साकार करने की एक नई प्रेरणा भी है.'

जब मुझे पता चला कि जापान की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘PRESIDENT’ ने मेरी नई शैक्षणिक पहल ‘सुपर इन्फिनिटी’ को एक वैश्विक शैक्षणिक आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया है, तो मन को बेहद खुशी और संतोष मिला। लगा कि पिछले छह वर्षों की लगातार मेहनत अब रंग लाने लगी है। इस बात की विशेष खुशी है कि जापान में भी हमारे उस सपने को सराहा जा रहा है, जिसके तहत दुनिया के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने और उनके मन से गणित का डर दूर करने का संकल्प लिया है। यह सराहना मेरे लिए केवल सम्मान की बात नहीं बल्कि अपने सपने को और बड़े स्तर पर साकार करने की नई प्रेरणा भी है। जापान की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘PRESIDENT’ का हृदय से आभार। #SuperInfinity #Super30 #AnandKumar #EducationForAll #Japan #President

— Anand Kumar (@teacheranand) October 21, 2026

क्या है आनंद कुमार की 'Super Infinity' पहल? 

आनंद कुमार की एक डिजिटल शैक्षणिक पहल के तौर पर सुपर इनफिनिटी को जाना जाता है, जिसका मुख्य तौर पर उद्देश्य गणित को स्टूडेंट्स के लिए आसान, रोचक और समझने योग्य बनाना है. इस पहल के जरिए वो पारंपरिक पढ़ाई से आगे बढ़कर डिजिटल माध्यमों की मदद से अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचना चाहते हैं. 

जून 2026 में उन्होंने सुपर इनफिनिटी की शुरुआत की थी. इसमें कठिन अवधारणाओं को समझाने के लिए कहानियों, एनिमेशन, संगीत और वास्तविक जीवन के उदाहरणों का इस्तेमाल किया जाता है. इसका मकसद छात्रों को सिर्फ सूत्र याद करवाना नहीं, बल्कि मैथ्स को समझने और खुद से सवाल हल करने के लिए प्रेरित करना है.

सुपर 30 से सुपर इनफिनिटी तक का सफर 

देशभर में आनंद कुमार को उनके शैक्षणिक कार्यक्रम सुपर 30 के लिए विशेष पहचान मिली हुई है. इसके जरिए वो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की मुफ्त तैयारी कराते रहे हैं. जून 2026 से उन्होंने अपने एक नए अध्याय की शुरुआत की जिसे सुपर इनफिनिटी कहा जा रहा है. ये एक डिजिटल पहल है और इसके जरिए वो अपने पढ़ाने के तरीके को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं, जिससे आर्थिक या भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी होनहार छात्र बेहतर शिक्षा से वंचित न रहे.

ये भी पढ़ें- 'AI की मदद लेना NEET में कितना सही?', नंदन नीलेकणि के पेपर लीक रोकने के फॉर्मूले पर सुपर 30 के आनंद कुमार का बड़ा बयान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Education