SSC GD Constable Result 2026 OUT: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम ssc.gov.in पर जारी, ऐसे देखें स्कोर कार्ड
SSC GD Constable Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
SSC GD Constable Result 2026 OUT: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 1,97,408 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिन्हें अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
करीब साढे चार महीने पहले आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सीधे पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित कर दिया गया है. परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर अपना रोल नंबर और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट को घोषित करने के साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है. कैटेगरी के मुताबिक कटऑफ जारी कर दिया गया. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाकर PDF फॉर्मेट में रिजल्ट और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक देख सकते हैं.
कब तक जारी होगा स्कोरकार्ड?
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं लेकिन स्कोर कार्ड को अक्टूबर 2026 के आखिर दिन तक प्राप्त कर पाएंगे. आप अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं, ये देखने के लिए सिलेक्शन का स्टेटस SSC GD रिजल्ट के माध्यम से देख सकते हैं. परिणाम के PDF को डाउनलोड करके आप आसानी से चेक कर सकते हैं.
कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर सर्च करें, तुरंत चेक करने के लिए ctrl + F दबाएं.
- लिस्ट में अगर आपका रोल नंबर है तो आप अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे.
कब हुई थी एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन इस साल अप्रैल के महीने में किया गया था. देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रो में जीडी भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा के आयोजन के बाद प्रोविजनल आंसर-की को 15 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था और 20 जून 2026 तक उम्मीदवारों के पास ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका था. वहीं, अब एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- LIC HFL Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका! एलआईसी में निकली भर्ती, मिलेगी 50000 तक सैलरी