सैनिक स्कूल भर्ती 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका, 50 साल की उम्र भी नहीं बनेगी दीवार!
Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल गोलापारा में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं.
Sainik School Recruitment 2026: जरूरी नहीं कि आपकी उम्र 50 साल की हो गई है तो आपके लिए नौकरी करने के मौके नहीं है या फिर आप सिर्फ 10वीं या कक्षा 12वीं तक पढ़े-लिखे हैं, तो कहीं नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ऐसी कई भर्तियां हैं जहां पर अधिक उम्र अवधि और ग्रेजुएशन से कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए भी नौकरी के अवसर होते हैं, उनमें से एक सैनिक स्कूल की भर्ती भी है.
दरअसल, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सैनिक स्कूल में भर्तियां निकाली गई हैं. यहां पर अलग-अलग नॉन-टीचिंग और टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सैनिक स्कूल गोलापारा में निकली नई भर्ती
सैनिक स्कूल गोलापारा ने एकेडेमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों कैटेगरी में खाली पद भरे जाएंगे. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
किन योग्यता की जरूरत?
कुल पद 12 हैं और सभी अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं जहां 1-1 पद पर भर्ती निकाली है. लगभग सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 साल रखी गई है. जिनमें टीचिंग पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और नॉन-टीचिंग के लिए 18 साल है. TGT पदों के लिए उम्मीदवार का CTET या STET पास होना जरूरी है, जबकि नॉन-टीचिंग या टेक्निकल पदों के लिए 10वीं-12वीं पास से लेकर डिप्लोमा और ग्रेजुएट होना जरूरी है.
कितनी सैलरी मिलेगी?
| पद का नाम | हर महीने सैलरी |
| क्वार्टर मास्टर | 29200 रुपये |
| पीजीटी फिजिक्स | 57,120 रुपये |
| बैंड मास्टर | 40,880 रुपये |
| टीजीटी (सोशल साइंस) | 53,880 रुपये |
| टीजीटी (मैथिमेटिक्स) | 53,880 रुपये |
| पीटीआई कम मैट्रॉन (महिला) | 25,200 रुपये |
| ऑफिस सुपरिटेंडेंट | 42,480 रुपये |
| एलडीसी | 23,880 रुपये |
| मैस मैनेजर | 40,880 रुपये |
| होर्स राइडर इंस्ट्रक्टर | 40,000 रुपये |
| सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन (आईटी हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग) | 30,000 रुपये |
आवेदन फीस कितनी है?
सैनिक स्कूल के भर्ती अभियान के तहत आवेदन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग है. जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 300 रुपये है, जबकि एसटी/एससी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 200 रुपये है.
कैसे करें आवेदन?
सैनिक स्कूल गोलापारा के भर्ती नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म उपलब्ध है, जहां से आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म में सभी डिटेल्स भरने के बाद जिस पद के लिए आवेदन कर रहे उसे लिफाफे के ऊपर जरूर लिखें. इस फॉर्म को पोस्टल एड्रेस पर भेज दें. आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 है. इस तारीख से पहले 'सैनिक स्कूल गोलपारा, पीओ- राजपारा, जिला गोलपारा, असम- 283133' एड्रेस पर फॉर्म को जरूर भेज दें.
ये भी पढ़ें- LIC HFL Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका! एलआईसी में निकली भर्ती, मिलेगी 50000 तक सैलरी