SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Railway Recruitment 2026: दिवाली-छठ से पहले ट्रेन में 30000 पदों पर वैकेंसी! कैसे मिलेगी भारतीय रेलवे में नौकरी?

Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से 30000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किया जा सकता है, आइए जानते हैं कि कैसे भारतीय रेलवे में नौकरी मिल सकती है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 03, 2026, 09:10 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:00 AM IST
Join

RRB Railway Vacancy 2026: दिवाली-छठ के मौके पर एक तरफ जहां यात्रियों की लाइन लग जाएगी. वहीं, दूसरी ओर रेलवे एक के बाद एक भर्तियां निकाले जा रहे हैं. 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए रेलवे में स्टेशन मास्टर की भर्तियां निकली है. जबकि, 10वीं पास युवाओं के लिए भी रेलवे में भर्तियों का ऐलान किया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में 30000 तक पदों पर ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किया जाएगा. 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर सकता है जिसका विस्तार में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा. ग्रुप डी भर्ती के तहत रेलवे में नौकरी का फॉर्म जारी किया जाएगा. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द आरआरबी की ओर से भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है और ग्रुप डी भर्ती के लिए दिसंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

कौन सी पोस्ट पर निकलेगी भर्तियां?

रेलवे की ओर से ग्रुप डी की भर्ती के तहत पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर, टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर भर्तियां जारी की जा सकती हैं. इसके लिए जोन वाइज भर्ती की जानकारी मांगी गई है. अभी तक, आरआरबी ने पटना, मुजफ्फरपुर और रांची में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की डिटेल्स साझा की है. 

कौन कर सकता ग्रुप डी के लिए आवेदन?

पिछली बार ग्रुप डी भर्ती के तहत मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास वाले आवेदकों को स्वीकार किया गया था. इसके अलावा जिन्होंने आईटीआई की हो, वो भी आवेदन कर सके थे. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल वाले आवेदन कर सकते थे. हालांकि, अभी तक लेटेस्ट भर्ती का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है और ना ही योग्यता के बारे में बताया गया है.

कहां से कर सकेंगे आवेदन?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्यता और अन्य सभी डिटेल्स का पता लग सकेगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पर आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे और भर्ती से संबंधित डिटेल्स जान सकेंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी?

ग्रुप डी भर्ती के तहत लिखित परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. पीईटी, दस्तावेजों के वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसी सेलेक्शन प्रक्रिया को अपनाना होगा. चयनित उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी 18000 रुपये मिलेगी. साथ ही, अन्य भत्ता लाभ भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें- High Court Recruitment: 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी! 35 साल के उम्र वाले कर सकेंगे अप्लाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES