RRB NTPC Recruitment 2026: ग्रेजुएट हैं तो रेलवे में पाएं पक्की नौकरी! 3,548 पदों पर निकली सीधी भर्ती
RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर एनटीपीसी ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए योग्यता जानते हैं.
RRB NTPC Graduate Posts Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की भर्ती निकलने का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पहले एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन अब इसका डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. साथ ही आवेदन के लिए भर्ती की एप्लीकेशन विंडो भी खोल दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in के जरिए एनटीपीसी ग्रेजुएट CEN 06/2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
भर्ती अभियान के तहत चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और गुड्स ट्रेन मैनेजर के कुल 3548 पदों पर भर्ती निकली है. रेलवे में ये सभी पोस्ट अच्छे लेवल और सैलरी वाली हैं. आइए जानते हैं आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के तहत कौन आवेदन कर सकता है?
कौन कर सकता है आवेदन?
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल तक होनी चाहिए. जनरल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार जिनका जन्म 2 जनवरी 1994 को हुआ हो वो अधिकतम आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है.
आवेदन फीस कितनी है?
रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग जैसे- एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी समेत एक्स सर्विसमैन, महिला और ट्रांसजेंडर आदि उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 250 रुपये है. अगर सीबीटी-1 में उम्मीदवार पास हो जाता है तो उन्हें आवेदन फीस वापस कर दी जाती है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस दे दी जाएगी, जबकि अन्य उम्मीदवारों 500 रुपये में से 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे.
कितनी मिलेगी सैलरी?
कैसे और कहां से करें आवेदन?
रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ww.rrbapply.gov.in पर जाना होगा. यहां पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपनाने के बाद आवेदन पत्र में सभी मांगी जा रही डिटेल्स को दर्ज करें. उसके बाद आवेदन फीस जमा करें और जो भी दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जाए उसे भी सबमिट कर दें. फॉर्म को जमा करने के बाद इसे सबमिट कर दें और कन्फर्मेशन पेज भी डाउनलोड कर लें. अधिक जानकारी और अन्य डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Indian Air Force Career: वायुसेना में कैसे मिलेगी नौकरी? NDA, AFCAT और CDS से एंट्री तक की पूरी डिटेल्स