PhD Admission 2026: बड़ी राहत! बिना GATE स्कोर के भी इस IIT में ले सकते हैं डायरेक्ट एडमिशन, जानें पूरी प्रक्रिया
PhD Admission 2026: क्या आप भी पीएचडी की पढ़ाई के लिए दाखिला लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब बिना GATE स्कोर के भी IIT में दाखिला हासिल किया जा सकता है, आइए जानते हैं कि कौन सा संस्थान बिना गेट स्कोर के पीएचडी एडमिशन का मौका दे रहा है?
IIT PhD Admission Without GATE Score: देश के टॉप आईआईटी से पीएचडी डिग्री हासिल करने का सपना लगभग हर छात्र देखता है, खासतौर पर जिन छात्रों को रिसर्च और उच्च शिक्षा संबंधित क्षेत्र में अपना करियर बनाना होता है वो आईआईटी से पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं. वहीं, अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं और पीएचडी की पढ़ाई के लिए आईआईटी में एडमिशन चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आमतौर पर पीएचडी एडमिशन के लिए GATE स्कोर जरूरी होता है, लेकिन बिना इसके स्कोर के भी एडमिशन पा सकते हैं. दरअसल, आईआईटी के रिसर्च प्रोग्राम्स में एंट्री पाने का सीधा मौका दिया जा रहा है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) जोधपुर द्वारा बिना GATE स्कोर के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन दिया जा रहा है, लेकिन ये सुविधा सिर्फ एक विभाग में एडमिशन लेने वाले छात्रों को दी जाएगी. मटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्र बिना GATE स्कोर के दाखिला करा पाएंगे. रिसर्च फील्ड में करियर बनाने के लिए छात्रों को ये बेहतरीन मौका दिया जा रहा है. दिसंबर 226 में इस विभाग का सेशन शुरू हो रहा है जिसके लिए पीएचडी की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं.
छात्रों को दिए जाएंगे 25000 रुपये
मटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में एडमिशन लेने वाले छात्रों को IIT जोधपुर द्वारा एडवांस्ड मटेरियल्स और एनर्जी टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में रिसर्च करने का मौका दिया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को रिसर्च के लिए 25 हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी. बिना गेट स्कोर के इस विभाग में एडमिशन लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2026 है.
कौन कर सकता है आवेदन?
आईआईटी जोधपुर के मटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी एडमिशन के लिए वैलिड GATE स्कोर अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसके लिए संस्थान द्वारा तय की गई कुछ अन्य शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी. उम्मीदवार के पास संबंधित विषय या स्ट्रीम में मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. पात्रता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IIT जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
कैसे मिलेगा IIT जोधपुर में PhD में डायरेक्ट एडमिशन?
आईआईटी जोधपुर में बिना गेट स्कोर के सीधे पीएचडी दाखिले के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित में से किसी एक शर्त को पूरा करना होगा.
- NIT के टॉपर्स:- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने एनआईटी से पढ़ाई की है और अपने प्रोग्राम या बैच में टॉप 10 रैंक हासिल की हो.
- 8.0 CGPA मानदंड:- एनआईटी या अन्य मान्यता प्राप्त पात्र संस्थानों से B.Tech या B.E या समकक्ष डिग्री में 8.0 या उससे अधिक CGPA हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी डायरेक्ट एडमिशन के लिए पात्र हैं.
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर मटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को इस विभाग के तहत एडवांस्ड रिसर्च में काम करने का मौका मिलेगा. एडमिशन से जुड़ी किसी भी समस्या या अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक ईमेल आईडी Office_materials@iitj.ac.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Scholarship Alert 2026: कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही 20,000 रुपये; 12वीं पास छात्र तुरंत ऐसे करें आवेदन