NTA Latest Update: यूजीसी नेट और जॉइंट CSIR में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 2 लाख पार, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई
NTA Latest Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यूजीसी नेट और सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. अब तक इन दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 2.19 लाख उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.
NTA Latest Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC-NET) और सीएसआईआर-यूजीसी नेट (Joint CSIR-UGC NET) दिसंबर 2026 परीक्षाओं को लेकर नया अपडेट जारी किया है. NTA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन दोनों परीक्षाओं के लिए कुल रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 2.19 लाख के पार पहुंच चुका है. असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
NTA ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर रजिस्ट्रेशन के आंकड़े साझा करने के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और हेल्पडेस्क ईमेल आईडी भी जारी की है.
UGC NET और CSIR NET के लिए कितने रजिस्ट्रेशन हुए?
एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट और सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षाओं में अब तक करीब 2,18,961 उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. यूजीसी नेट में कुल 1,86,301 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है और संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट में करीब 32,660 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है.
आवेदन में समस्या होने पर कहां करें संपर्क?
एनटीए ने सिर्फ आकड़ा ही साझा नहीं किया है, बल्कि आवेदकों के लिए हेल्पडेस्क डिटेल्स भी साझा किया है. अगर फॉर्म भरते समय आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वो हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 है. इसके अलावा ईमेल हेल्पडेस्क के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं. UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि CSIR-UGC NET उम्मीदवारों के लिए ईमेल हेल्पडेस्क csirnet@nta.ac.in है.
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है, जबकि सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 नवंबर 2026 है.
सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाए.
- होमपेज पर दिसंबर 2026 परीक्षा के आवेदन लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें.
- नए अभ्यर्थी के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में पूछी जा रही डिटेल्स दर्ज करें.
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड कर लें.
UGC NET के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाए.
- यहां पर दिसंबर 2026 सत्र का आवेदन लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद फोन नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को अपनाएं.
- सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें.
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म भी सबमिट कर दें.
- आखिर में कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.
ये भी पढ़ें- सीए इंटरमीडिएट परीक्षा सितंबर 2026 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें स्कोरकार्ड