10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी! 2008 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
उत्तर पश्चिमी रेलवे (RRC) ने अप्रेंटिस पदों पर 2008 भर्तियां निकाली हैं, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है. आइए योग्यता से लेकर अन्य डिटेल जानते हैं.
RRC Jaipur Apprentice Recruitment 2026: क्या आप भी भारतीय रेलवे के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है. उत्तर पश्चिमी रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. रेलवे भर्ती कक्ष (RRC) जयपुर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2008 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
उत्तर पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर 23 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.
किन डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस और वर्कशॉप्स में होंगी भर्तियां?
- डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस:- अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर.
- वर्कशॉप्स एवं अन्य यूनिट्स:- बीटीसी कैरिज अजमेर, लोको वर्कशॉप अजमेर और कैरिज वर्कशॉप अजमेर.
किन-किन ट्रेड्स के लिए हैं सीटें?
इन सभी यूनिट्स के लिए अलग-अलग ट्रेड्स के तहत वैकेंसी निकाली गई हैं. इसमें मुख्य रूप से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट आदि शामिल हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता:- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास की हो. साथ ही, संबंधित ट्रेड में ITI, NCVT या SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
आयु सीमा:- न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. नियमानुसार, SC/ST/OBC/PwBD आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन फीस कितनी है?
- महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवार- कोई आवेदन फीस नहीं है.
- General/OBC/EWS: 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा.
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले आरआरसी जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर जाए.
- होमपेज पर अप्रेटिंस भर्ती में आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद मांगी जा रही सभी डिटेल्स को दर्ज कर दें और डॉक्टूमेंट को सही साइज में अपलोड करें.
- आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और ITI सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज सबमिट करें.
- वर्ग के अनुसार आवेदन फीस जमा कर दें और फॉर्म को सबमिट करें.
- आखिर में आवेदन पत्र के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें.