भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी! 2008 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी! 2008 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

उत्तर पश्चिमी रेलवे (RRC) ने अप्रेंटिस पदों पर 2008 भर्तियां निकाली हैं, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है. आइए योग्यता से लेकर अन्य डिटेल जानते हैं.

Written BySimran Singh
Published: Oct 23, 2026, 01:26 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 02:19 PM IST
joinshare
10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी! 2008 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

RRC Jaipur Apprentice Recruitment 2026: क्या आप भी भारतीय रेलवे के साथ काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है. उत्तर पश्चिमी रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. रेलवे भर्ती कक्ष (RRC) जयपुर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2008 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 

उत्तर पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर 23 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.

किन डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस और वर्कशॉप्स में होंगी भर्तियां? 

  • डिविजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस:- अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर. 
  • वर्कशॉप्स एवं अन्य यूनिट्स:- बीटीसी कैरिज अजमेर, लोको वर्कशॉप अजमेर और कैरिज वर्कशॉप अजमेर. 

किन-किन ट्रेड्स के लिए हैं सीटें? 

इन सभी यूनिट्स के लिए अलग-अलग ट्रेड्स के तहत वैकेंसी निकाली गई हैं. इसमें मुख्य रूप से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट आदि शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता:- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास की हो. साथ ही, संबंधित ट्रेड में ITI, NCVT या SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. 

आयु सीमा:- न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. नियमानुसार, SC/ST/OBC/PwBD आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस कितनी है?

  • महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवार- कोई आवेदन फीस नहीं है. 
  • General/OBC/EWS: 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा.

कैसे करें अप्लाई?

  1. सबसे पहले आरआरसी जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcjaipur.in पर जाए.
  2. होमपेज पर अप्रेटिंस भर्ती में आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें. 
  3. इसके बाद मांगी जा रही सभी डिटेल्स को दर्ज कर दें और डॉक्टूमेंट को सही साइज में अपलोड करें.
  4. आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और ITI सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज सबमिट करें.
  5. वर्ग के अनुसार आवेदन फीस जमा कर दें और फॉर्म को सबमिट करें. 
  6. आखिर में आवेदन पत्र के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें.

ये भी पढ़ें- LIC HFL Apprentice 2026: बिना अनुभव के भी मिलेगी एंट्री! एलआईसी एचएफएल में अप्रेंटिस के 200+ पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jobs