SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी कंपनी में नौकरी, 1.60 लाख रुपये तक सैलरी; कौन कर सकता है आवेदन?

NHPC Trainee Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर बार लिखित परीक्षा देना जरूरी नहीं है. NHPC में ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है, जहां उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा.

Written By Simran Singh
Published: Nov 28, 2026, 10:34 IST | Updated: Nov 28, 2026, 11:56 IST
Join

NHPC Trainee Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी... ये एक ऐसा ठप्पा है, जो पिछले कई बरसों से हर कोई अपनी नौकरी के स्टेटस पर चाहता है. आज के युवा भी सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं, लेकिन कई बार इसे हासिल करने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ेगा या भर्ती परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा, इस डर से कई युवा पीछे हटना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोगों को ऐसी जगह सरकारी नौकरी की तलाश रहती है, जहां की चयन प्रक्रिया आसान हो और उन्हें किसी लिखित परीक्षा का हिस्सा न बनना पड़े. 

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं, तो एक शानदार मौका है. भारत सरकार की नवरत्न कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी ऑफिसर की जरूरत है जिसके लिए आवेदन पत्र जारी किया गया है.

कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

NHPC में ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एचआर, पीआर और लॉ डिसिप्लीन की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए आवेदन पत्र 27 नवंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर विज्ञापन संख्या 'NH/Talent Acquisition/08/2026' के तहत ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए 26 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा किया जाएगा. 

किन शैक्षणिक योग्यता की जरूरत?

ट्रेनी ऑफिसर (HR) पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से HR, HR मैनेजमेंट एंड लेबर रिलेशंस, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या पर्सनल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन के साथ 2 साल की फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, पीजी डिप्लोमा या मैनेजमेंट प्रोग्राम होना चाहिए. पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ MSW और HRD/HR विषय में MBA करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. 

ट्रेनी ऑफिसर (PR) के लिए कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या पब्लिक रिलेशंस में 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है.

ट्रेनी ऑफिसर (Law) के लिए उम्मीदवारों के पास 3 साल की LLB या 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना चाहिए. तीनों पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.

जरूरी स्कोरकार्ड?

पद का नामअनिवार्य स्कोरकार्डपेपर कोड
ट्रेनी ऑफिसर (HR)UGC NET जून 202655
ट्रेनी ऑफिसर (PR)UGC NET जून 202663
नी ऑफिसर (Law) CLAT PG 2026लागू नहीं

आयु सीमा और छूट?

अधिकतम आयु सीमा30 साल
आयु की गणना की तारीख26 दिसंबर 2026
OBC उम्मीदवार3 साल की छूट
SC/ST उम्मीदवार5 साल की छूट
PwBD उम्मीदवारकैटेगरी के अनुसार 10 से 15 साल की छूट

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले NHPC की आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद लेटेस्ट नोटिफिकेशन देखें.
  3. 'Recruitment' में विज्ञापन संख्या 'NH/Talent Acquisition/08/2026' पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
  5. लॉगिन कर लेने के बाद जिस पोस्ट के लिए आवेदन करना है उसके हिसाब फॉर्म भरें.
  6. जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे संबंधित सर्टिफिकेट के अनुसार दर्ज करें.
  7. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों को सबमिट कर दें और आवेदन फीस जमा कर दें.
  8. आखिर में फॉर्म सबमिट करें, उसका प्रिंट आउट निकाल लें और डाउनलोड भी कर लें.

ये भी पढ़ें- सैनिक स्कूल में नौकरी का मौका, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES