SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

NHAI Internship 2026: नेशनल हाईवे बनाने वाली सरकारी कंपनी में काम का मौका! पेड इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

NHAI Internship 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 की घोषणा की है जिसके तहत 20 अक्टूबर 2026 तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 10, 2026, 12:10 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 02:10 PM IST
Join

NHAI Internship Program 2026-27: नेशनल हाईवे नेटवर्क में काम सीखने और लाइव प्रोजेक्ट्स का अनुभव हासिल करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके पास एक शानदार मौका है. दरअसल, एनएचएआई युवाओं को अपने पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने का बेहतरीन अवसर दे रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आधिकारिक तौर पर विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 की जानकारी दी है. 

NHAI के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले युवाओं को देश भर में चल रहे 125 से अधिक हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट्स से जुड़कर अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा. 1,080 से ज्यादा युवाओं को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और फील्ड एक्सपोजर देने के मकसद से इन इंटर्नशिप प्रोग्राम्स की शुरुआत की जा रही है.

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

NHAI इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े कोर्सेज की डिग्री होनी चाहिए या वो उस क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र हो. इसके अलावा प्लानिंग, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन, ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट के ग्रेजुएट या फिर पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. जरूरी है कि उम्मीदवारों में लाइव फील्ड प्रोजेक्ट्स पर काम करने और प्रोफेशनल मेंटरशिप सीखने की ललक हो.

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाएं. 
  2. होमपेज पर 'NHAI Internship 2026-27 Registration' लिंक शो होगा.
  3. उस पर क्लिक करने के बाद मांगी जा रही डिटेल्स को दर्ज करें और शैक्षणिक योग्यता बताएं.
  4. इसके बाद पसंदीदा लोकेशन या प्रोजेक्ट का चयन करें. 
  5. मांगे गए दस्तावेज जैसे- रिज्यूमे, कॉलेज NOC/ID ​​कार्ड आदि को अपलोड करें. 
  6. सभी डिटेल्स फॉर्म में ध्यानपूर्वक भरें और इसे सबमिट कर दें.

NHAI इंटर्नशिप की मुख्य बातें 

क्या मिलेंगे फायदे?

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इंटर्नशिप के दौरान उन्हें देश के प्रमुख 125 हाईवे निर्माण प्रोजेक्ट्स पर काम सीखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा NHAI और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के सीनियर इंजीनियर्स और एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

आखिर में जब इंटर्नशिप की अवधि पूरी हो जाएगी तो NHAI द्वारा आधिकारिक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो भविष्य के करियर में मददगार साबित हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- लॉ ग्रेजुएट्स के लिए क्यों मिसाल हैं नोबेल विजेता नावी पिल्लई का करियर ग्राफ?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES