App

NEET PG 2026: काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन; देखें फीस और सीटों का आंकड़ा

NEET PG 2026 Counselling: नीट पीजी के लिए काउंसलिंग कब से शुरू होगी? अगर आप भी जानना चाहते हैं तो आइए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी किए गए पीजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं.

NEET PG 2026: काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन; देखें फीस और सीटों का आंकड़ा

NEET PG 2026 Counselling: नीट पीजी का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। अगर आपने भी नीट पीजी 2026 क्वालिफाई किया है, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग का पूरा आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है.

पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे. काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही नहीं, बल्कि चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीखों का भी ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं NEET PG 2026 काउंसलिंग से जुड़ी सभी जरूरी बातें.

नीट पीजी काउंसलिंग 202 कब शुरू होगी? 

MCC के जारी शेड्यूल के अनुसार, NEET PG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड की पूरी प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी, जो 21 अक्टूबर (दोपहर 12 बजे) तक चलेगी. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स के विकल्प चुनने होंगे, जिसके आधार पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा.

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के सभी राउंड कब होंगे?

राउंड रजिस्ट्रेशनसीट अलॉटमेंट रिजल्टजॉइनिंग
राउंड 112 से 21 अक्टूबर24 अक्टूबर 26 अक्टूबर से 2 नवंबर
राउंड 26 से 11 नवंबर 14 नवंबर    16 से 23 नवंबर
राउंड 326 नवंबर से 1 दिसंबर4 दिसंबर   5 से 12 दिसंबर
स्ट्रे वैकेंसी16 से 21 दिसंबर 24 दिसंबर  24 से 31 दिसंबर

किस कैटेगरी में लगेगी कितनी फीस? 

नीट पीजी काउंसलिंग के लिए सीट और संस्थान की कैटेगरी के आधार पर फीस अलग-अलग तय की गई है. 50% AIQ, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ESIC और DNB सीटों के लिए जनरल / EWS उम्मीदवार को 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 25,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट यानी कुल मिलाकर 26,000 रुपये फीस देनी होगी. SC / ST / OBC / PwD उम्मीदवार को 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होगी. 

डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सभी कैटेगरी को 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 2,00,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करनी होगी यानी कुल मिलाकर 2,05,000 रुपये जमा करने होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो फीस जमा करने से पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी सूचना को जरूर पढ़ लें.

NEET PG 2026 में कितनी सीटें बढ़ी हैं? 

नीट पीजी 2026 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या में पिछले शैक्षणिक साल की तुलना में करीब 5,827 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल करीब 52,173 पीजी मेडिकल सीटें थीं और अब ये संख्या बढ़कर करीब 58,000 हो गई है. सीटों के बढ़ने से MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलने की संभावना बढ़ल सकती है. 

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार नीट पीजी 2026 के लिए सबसे ज्यादा सीट कर्नाटक में हैं. यहां कुल 8,323 पीजी मेडिकल सीटें हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 6,992 और तमिलनाडु में 6,306 सीटें हैं. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) नें सीटों से जुड़े आंकड़ों को जारी किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More