SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

NCERT का नया 'मास्टर प्लान': मिडिल स्कूल के साइंस टीचर्स के लिए 10 महीने का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स

NCERT Diploma Course: कक्षा 6 से 8 के साइंस टीचर्स के लिए एनसीईआरटी एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. मिडिल स्कूल के शिक्षकों के लिए 40 हफ्ते के स्पेशल ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स का ऐलान किया गया है, जिसके लिए 12 अक्टूबर 2026 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी.

Written By Simran Singh
Published: Oct 06, 2026, 06:27 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 07:14 AM IST
Join

NCERT Diploma Course 2026 for Science Teachers: क्या आप भी कक्षा 6 से 8 के छात्रों को साइंस पढ़ाते हैं और अपनी टीचिंग स्किल्स को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं? राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) मिडिल स्टेज के विज्ञान शिक्षकों के लिए एक खास 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स लेकर आया है. इस स्पेशल प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. इच्छुक शिक्षक 12 नवंबर तक NCERTX पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ये डिप्लोमा कोर्स 16 नवंबर से शुरू होकर 31 अगस्त 2027 तक चलेगा. आइए एनसीईआरटी के इस डिप्लोमा कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सांइस टीचर्स के लिए शुरू किए जाने वाले इस डिप्लोमा कोर्स में मिडिल स्कूल के साइंस सिलेबस से संबंधित मुख्य टॉपिक शामिल होंगे. फिजिक्स और केमिस्ट्री, धातु और अधातु, भौतिक-रासायनिक बदलाव अम्ल,  बेसिक खगोल विज्ञान, क्षार और लवण, गति, ऊर्जा, प्रकाश और बिजली आदि शामिल होंगे. इस कोर्स में टीचर्स को अन्य टॉपिक जैसे- इकोसिस्टम, काम सूक्ष्मजीव, कोशिका, बायोलॉजी आदि पढ़ाया जाएगा.

नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख12 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख12 नवंबर 2026 
डिप्लोमा कोर्स शुरू होने की तारीख16 नवंबर 2026
कोर्स खत्म होने की तारीख31 अगस्त 2027 
कुल अवधि40 सप्ताह (करीब 9 से 10 महीने)

डिप्लोमा कोर्स के लिए कितनी फीस है?

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार साइंस टीचर्स के लिए डिप्लोमा कोर्स की फीस 2000 रुपये होगी. ये कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन मोड होगा. ऐसे में शिक्षक कहीं भी रहकर इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं.

कितना समय देना होगा? 

इस कोर्स में दाखिला लेने वाले शिक्षकों को हर सप्ताह 6 से 8 घंटे की पढ़ाई करनी होगी. 40 हफ्तों तक चलने वाले इस ऑनलाइन प्रोग्राम का शेड्यूल इस तरह डिजाइन किया गया है कि शिक्षक अपनी नियमित स्कूल ड्यूटी के साथ इसे आसानी से पूरा कर सकें. प्रतिभागियों को अंतिम परीक्षा और सर्टिफिकेट के लिए हर हफ्ते के असाइनमेंट या मॉड्यूल पूरे करने होंगे.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य शिक्षक NCERT के ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल NCERTX पर जाकर इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित 2,000 रुपये की फीस जमा करनी होगी. ध्यान दें कि फॉर्म जमा करने से पहले पोर्टल पर दिए गए सभी एलिजिबिलटी नियम और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें.

ये भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू का मास्टरस्ट्रोक: 'साइबराबाद' के बाद अब अमरावती की बारी, 5 लाख IITians बदलेंगे आंध्र की किस्मत!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES