भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /MHT-CET 2027: JEE की तरह 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे दोनों एग्जाम, महाराष्ट्र सरकार ने बदला शेड्यूल

MHT-CET 2027: JEE की तरह 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे दोनों एग्जाम, महाराष्ट्र सरकार ने बदला शेड्यूल

MHT CET 2027 Schedule: महाराष्ट्र सरकार ने MHT-CET परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, अब JEE की तर्ज पर CET के दोनों अटेम्प्ट्स 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही आयोजित किए जाएंगे.

Written BySimran Singh
Published: Oct 09, 2026, 01:45 PM IST|Updated: Oct 09, 2026, 02:50 PM IST
joinshare
MHT-CET 2027: JEE की तरह 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे दोनों एग्जाम, महाराष्ट्र सरकार ने बदला शेड्यूल

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

MHT CET 2027 Schedule: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है. महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET) के शेड्यूल को लेकर एक अहम घोषणा की है. इस फैसले के तहत अब छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद ही CET के दोनों अटेम्प्ट्स दे सकेंगे. राज्य सरकार द्वारा इस राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. 

पहले योजना के मुताबिक पहला अटेम्प्ट दिसंबर 2026 और दूसरा अटेम्प्ट अप्रैल 2027 में आयोजित होना था, लेकिन अब नया शेड्यूल तैयार किया गया है. नए प्लान के अनुसार, MHT-CET के दोनों अटेम्प्ट्स अब मार्च से मई 2027 के बीच आयोजित किए जा सकते हैं. 

क्यों लिया गया शेड्यूल बदलने का फैसला? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिभावकों, करियर काउंसलर्स और शिक्षा विशेषज्ञों से मिले सुझावों और फीडबैक के बाद परीक्षा का शेड्यूल बदलने का निर्णय लिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं के साथ सीईटी की तैयारी के मानसिक तनाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. दोनों अटेम्प्ट्स के बीच लगभग चार सप्ताह का अंतर रखा जाएगा. इसके बाद स्टूडेंट्स के एडमिशन के लिए दोनों में से उनके बेस्ट स्कोर को ही मान्य माना जाएगा.

कब तक जारी होंगी आधिकारिक तारीखें? 

  • प्रोविजनल शेड्यूल जल्द: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र CET सेल आगामी सप्ताह में संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी कर सकता है. 
  • सभी परीक्षाओं की डिटेल्स: इस शेड्यूल में MHT-CET के साथ-साथ राज्य की अन्य CET परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल होंगी.
  • ऑफिशियल नोटिस का इंतजार: जब तक CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम न मानें.
MHT CET 2027 Important Details

किन कोर्सेज के लिए होती है ये परीक्षा? 

महाराष्ट्र की राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा MHT-CET के माध्यम से राज्य के प्रमुख संस्थानों में इंजीनियरिंग (B.E/B.Tech), फार्मेसी (B.Pharm) और एग्रीकल्चर जैसे विभिन्न प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एग्जाम से संबंधित अपडेट हासिल कर सकते हैं.

MHT-CET परीक्षा पैटर्न

MHT-CET परीक्षा का पैटर्न दो मुख्य ग्रुपों PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) और PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) में विभाजित है. ये परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाती है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है. 

परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग का सख्त नियम लागू होता है. PCM ग्रुप की परीक्षा में शुरुआती 90 मिनट केवल फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन के लिए मिलते हैं, जिसके पूरा होते ही अगले 90 मिनट का समय मैथमेटिक्स सेक्शन के लिए शुरू होता है. इसी तरह PCB ग्रुप में दूसरे 90 मिनट का समय बायोलॉजी सेक्शन के लिए रहता है.

ये भी पढ़ें- Success Story: 12वीं में 3 नंबर, फेल होकर छोड़ी पढ़ाई... डांसर से DSP बनने वाले बृजेश परमार की सफलता की कहानी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Maharashtra News
Education