केरल PSC भर्ती घोटाला: 3 और परीक्षाओं पर लटकी जांच की तलवार, अध्यक्ष और 15 सदस्यों को हटाने की सिफारिश; राष्ट्रपति को भेजा पत्र
Kerala PSC Recruitment Exam Scam: केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) की तीन और भर्ती परीक्षाओं के घोटाला मामले में आपराधिक जांच शुरू होने वाली है. पूर्व राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भेजा है.
Kerala PSC Recruitment Exam Scam: केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) का भर्ती घोटाला अब और गहराता जा रहा है. तीन और भर्ती परीक्षाओं की आपराधिक जांच शुरू होने जा रही है. इस घोटाले के कारण पूर्व राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर द्वारा केरल के लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और 15 सदस्यों को पद से हटाने की सिफारिश की गई थी. वहीं, अब पूर्व राज्यपाल ने राष्ट्रपति को एक पत्र भी लिखा है.
इस मामले की जांच में तेजी की गई है और क्राइम ब्रांच की ओर से असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, विलेज ऑयल इंस्पेक्टर और फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर की भर्ती से संबंधित नए मामलों को दर्ज करने की तैयारी कर दी है.
पद छोड़ने से पहले राष्ट्रपति को भेजी थी सिफारिश
केरल PSC की असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, विलेज ऑयल इंस्पेक्टर और फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच और तेज कर दी गई है. आरोप है कि इन भर्तियों में प्रश्न पत्र लीक करने, फर्जी तरीके से रैंक लिस्ट तैयार करने और नियुक्तियों में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं. इसी मामले में पूर्व राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने 15 अक्टूबर 2026 को अपना पद छोड़ने से ठीक पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक सिफारिश भेजी थी.
इस सिफारिश के पीछे मुख्य वजह ये थी कि पीएससी के अपने आंतरिक सतर्कता विभाग द्वारा परीक्षाओं में गंभीर खामियां उजागर किए जाने के बावजूद आयोग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी. इसी अनदेखी के बाद पूर्व राज्यपाल को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा.
इन भर्ती परीक्षा की जांच में क्या पता चला?
असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के मामले में हुई शुरुआती जांच में ये सामने आया कि पीएससी की तैयारी कराने वाले एक प्रमुख कोचिंग सेंटर ने जो प्रश्न तैयार किए थे, उन्हें परीक्षा के प्रश्न पत्र में शामिल किया गया था. इस तरह से फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर पद की भर्ती को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए.
जांच में सामने आया कि टॉप 100 रैंक की लिस्ट में शामिल सभी उम्मीदवार केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज के छात्र थे, जिस वजह से अन्य उम्मीदवारों ने आरोप लगा है कि प्रश्न पत्रों को उसी यूनिवर्सिटी के टीचर्स ने तैयार किया था और इंटरव्यू बोर्ड में भी वो शिक्षक शामिल थे.
वहीं, विलेज ऑयल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जांच में सामने आया कि पीएससी के एक अधिकारी की पत्नी की नियुक्त की गई जिनके पास जरूरी योग्यताएं भी नहीं थीं. इन सभी आरोपों के बाच जांच की और गहराई से मांग की जा रही है. साथ ही केपीएससी अध्यक्ष और 15 सदस्यों को हटाने के लिए कहा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- जेलों में सख्ती का नया दौर: पैरामिलिट्री फोर्स के हाथों में होगी कमान! कैसे बन सकते हैं जेलर, योग्यता और सैलरी क्या?