नौकरियों पर AI का 'डबल अटैक': Layoff की चिंता, हायरिंग का भी जोर; IMF की रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ा खुलासा!
IMF Report 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में एक तरफ जहां कई लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ये तकनीक युवाओं के लिए ढेरों नए अवसर भी ला रही है. इसका बड़ा खुलासा IMF की रिपोर्ट में हुआ है.
IMF Report 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में एक तरफ जहां कई लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ये तकनीक युवाओं के लिए ढेरों नए अवसर भी ला रही है. एआई सिर्फ छंटनी की वजह नहीं, बल्कि नई जॉब ऑपर्चुनिटीज का जरिया भी बन रहा है. इसका बड़ा खुलासा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अक्टूबर 2026 'रीजनल इकोनॉमिक आउटलुक: एशिया एंड पैसिफिक' रिपोर्ट में हुआ है.
इस रिपोर्ट ने उस आम धारणा को खारिज किया है जो ये मानती है कि एआई सिर्फ नौकरियां खत्म करता है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सही स्किल्स होने पर एआई ही रोजगार का सबसे बड़ा जरिया बन सकता है.
पारंपरिक नौकरियों में 10% गिरावट, लेकिन नई स्किल्स की मांग तेज
रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2022 में ChatGPT के लॉन्च के बाद से एआई से प्रभावित होने वाली पारंपरिक भूमिकाओं में 10% की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इसके साथ ही 'प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग' और 'AI एजेंट डेवलपमेंट' जैसी नई स्किल्स वाले प्रोफेशनल्स की मांग में काफी उछाल आया है.
4 करोड़ जॉब पोस्टिंग के विश्लेषण से हुआ बड़ा खुलासा
आईएमएफ की ये रिपोर्ट 19 एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की करीब 4 करोड़ ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग के गहन विश्लेषण पर आधारित है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों के सामने यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि ये देश अपनी तेजी से वर्किंग एज पुपलेशन के लिए नए रोजगार पैदा करना चाहते हैं, जबकि एआई उन पार पारंपरिक क्षेत्रों को ही बदल रहा है जहां सबसे अधिक नए रोजगार बनने की उम्मीद थी.
AI युग में बढ़ीं ये 3 नई स्किल्स
आईएमएफ की इस रिपोर्ट में एक राहत की बात भी सामने आई है. एआई से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों की मांग में आई शुरुआती गिरावट अब स्थिर होती दिख रही है. इससे साफ संकेत मिलता है कि रोजगार पर टेक्नोलॉजी का असर सिर्फ नौकरियां खत्म करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये नए अवसरों का निर्माण भी कर रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एआई के कारण रिट्रीवल-ऑगमेंटेड जनरेशन, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और AI एजेंट डेवलपमेंट जैसी 3 खास स्किल्स वाले प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. मौजूदा समय में एशिया की लगभग 6% कंपनियां अपनी जॉब पोस्टिंग में स्पष्ट रूप से इन एआई स्किल्स की मांग कर रही हैं.