IIT Hyderabad PhD Admission 2027: आईआईटी हैदराबाद में पीएचडी दाखिले का मौका, 10 नवंबर तक करें अप्लाई; देखें योग्यता और प्रोसेस
IIT Hyderabad PhD Admission 2027: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है और 10 नवंबर तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए योग्यता से लेकर पूरी डिटेल्स जानते हैं.
IIT Hyderabad PhD Admission January 2027 Session: हर छात्र का सपना होता है कि उसका दाखिला देश के प्रतिष्ठित संस्थान में हो. अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जो आईआईटी में एडमिशन चाहते हैं और इसके लिए प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिला चाहते हैं तो एक अच्छी खबर है. दरअसल, आईआईटी हैदराबाद ने अपने जनवरी 2027 सेशन के लिए उन उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी है जो अलग-अलग पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन चाहते हैं. यहां पर पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
आईआईटी हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर पीएचडी एडमिशन जनवरी 2027 सेशन की जानकारी साझा की है. एक्स पर पोस्ट कर संस्थान ने बताया है कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 10 नवंबर तक आवेदन विंडो खुली हुई है.
संस्थान द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार, इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत रेगुलर, स्पेशल डायरेक्ट और एक्सटर्नल एडमिशन समेत विभिन्न कैटेगरी के तहत आवेदन किए जा सकते हैं. आईआईटी हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है.
किन कैटेगरी के तहत मिलेगा एडमिशन?
आईआईटी हैदराबाद के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार तीन प्रमुख कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं. रेगुलर एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंडों और प्रवेश परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर दाखिला मिल सकेगा. स्पेशल डायरेक्ट एडमिशन के तहत बेहतरीन अकादमिक रिकॉर्ड और हाई सीजीपीए वाले अभ्यर्थियों को एडमिशन मिलेगा. इसके अलावा एक्सटर्नल एडमिशन के तहत उद्योग जगत या अनुसंधान संस्थानों में कार्यरत पेशेवरों को एडमिशन मिल सकेगा.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आईआईटी हैदराबाद के आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in/phdadmissions पर जाएं.
- होमपेज पर संबंधित विषय या डिपार्टमेंट का चयन करें और नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी बेसिक डिटेल्स को दर्ज कर दें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर लें.
- मांगे जा रहे शैक्षणिक दस्तावेज, रिसर्च प्रपोजल और फोटो या सिग्नेचर को अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म भी सबमिट कर दें.
- भविष्य में जरूरत पड़ सकती है, इसलिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: काउंसलिंग के आखिरी राउंड के बाद भी क्यों खाली रह गईं 800+ MBBS सीटें? समझें इसकी 3 बड़ी वजहें