भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /MBA के बजाय PGP बना करियर का नया गेटवे, IIM अहमदाबाद में मिला ₹2.31 करोड़ का पैकेज

MBA के बजाय PGP बना करियर का नया गेटवे, IIM अहमदाबाद में मिला ₹2.31 करोड़ का पैकेज

IIM Ahmedabad के PGP इन मैनेजमेंट प्रोग्राम के छात्र को दुबई में IT सेक्टर के बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए ₹2.31 करोड़ का इंटरनेशनल पैकेज मिला. जानिए PGP की पढ़ाई, एडमिशन, करियर और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी.

Written ByShivam Tiwari
Published: Sep 05, 2026, 12:26 PM IST|Updated: Sep 05, 2026, 01:23 PM IST
joinshare
MBA के बजाय PGP बना करियर का नया गेटवे, IIM अहमदाबाद में मिला ₹2.31 करोड़ का पैकेज
Image Credit: IIM Ahmedabad का 2.31 Crore International Package, जानिए किस कोर्स के छात्र ने बनाया रिकॉर्ड?

About the Author

Shivam Tiwari

Shivam Tiwari

शिवम तिवारी, जी न्यूज में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं और पत्रकारिता में करीब 2 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं. यूपी के प्रयागराज के रहने वाले शिवम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है. खबरों की नब्ज पकड़कर उन्हें आसान और साफ भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. शिवम शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर खास फोकस रखते हैं. इनमें स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षाएं, प्रवेश परीक्षाएं, सरकारी नौकरियां, रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स, करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज जैसे टॉपिक्स शामिल हैं.इसके अलावा शिवम, टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स और करियर काउंसलर्स की सलाह के आधार पर कंटेंट तैयार करते हैं. ये IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT और CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर गहराई से काम करते हैं और छात्रों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराते हैं. शिवम तिवारीर से संपर्क करने के लिए आप उन्हें shivam.tiwari@india.com पर ईमेल कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल IIM अहमदाबाद ने इंटरनेशनल प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है. संस्थान के 2025-26 फाइनल प्लेसमेंट में एक छात्र को 2.43 लाख डॉलर यानी करीब 2.31 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर हुआ. यह पैकेज दुबई में IT सेक्टर के बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए मिला है. इंडियन प्लेसमेंट स्टैंडर्ड्स यानी IPRS की रिपोर्ट से इस रिकॉर्ड की जानकारी सामने आई है.

खास बात यह है कि यह पैकेज किसी सामान्य MBA कोर्स के नाम पर नहीं, बल्कि IIM अहमदाबाद के दो वर्षीय PGP इन मैनेजमेंट प्रोग्राम के छात्र को मिला है. इस ऑफर ने संस्थान के 2014 में बने पुराने इंटरनेशनल पैकेज रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. आखिर इस कोर्स में ऐसा क्या खास है?

किस कोर्स ने बनाया 2.31 करोड़ का रिकॉर्ड?

IIM अहमदाबाद के 2026 फाइनल प्लेसमेंट में 2.43 लाख डॉलर यानी करीब 2.31 करोड़ रुपये का अधिकतम इंटरनेशनल पैकेज PGP इन मैनेजमेंट प्रोग्राम के एक छात्र को मिला. यह ऑफर दुबई में IT सेक्टर के बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए दिया गया. संस्थान के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल पैकेज बताया गया है. इससे पहले 2014 में बना रिकॉर्ड इससे कम था. यानी करीब 12 साल बाद IIM अहमदाबाद के इंटरनेशनल प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बना है. इस उपलब्धि से यह भी साफ होता है कि मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में भी छात्रों के लिए बड़े अंतरराष्ट्रीय अवसर मौजूद हैं.

PGP आखिर क्या है?

IIM अहमदाबाद का PGP इन मैनेजमेंट उसका दो वर्षीय फ्लैगशिप मैनेजमेंट प्रोग्राम है. नाम PGP यानी Postgraduate Programme है, लेकिन इसे सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को MBA की डिग्री मिलती है. यह प्रोग्राम अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले ग्रेजुएट्स के लिए तैयार किया गया है. इंजीनियरिंग, कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स और मेडिकल समेत कई क्षेत्रों के विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकते हैं. कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मैनेजमेंट की मजबूत समझ देने के साथ उन्हें अलग-अलग बिजनेस भूमिकाओं के लिए तैयार करना है. इसी वजह से PGP से पढ़ने वाले छात्रों के लिए कंसल्टिंग, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, स्ट्रैटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर के विकल्प खुलते हैं.

PGP में एडमिशन कैसे मिलता है?

IIM अहमदाबाद के PGP इन मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए भारतीय उम्मीदवारों को CAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा देनी होती है. CAT में प्रदर्शन के बाद उम्मीदवारों को संस्थान की आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अन्य निर्धारित मानकों को भी ध्यान में रखा जाता है. PGP को सिर्फ MBA की डिग्री हासिल करने वाला कोर्स मानना सही नहीं होगा. इसकी पढ़ाई छात्रों को मैनेजमेंट की अलग-अलग भूमिकाओं के लिए तैयार करती है. कंसल्टिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, एनालिटिक्स, बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजी जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह प्रोग्राम खास महत्व रखता है.

कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

PGP के पहले साल में छात्रों को मैनेजमेंट की बुनियादी समझ दी जाती है. इसमें फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, HR, इकोनॉमिक्स, क्वांटिटेटिव मेथड्स, स्ट्रैटेजी और कम्युनिकेशन जैसे विषय शामिल हैं. पढ़ाई का एक अहम हिस्सा केस-बेस्ड लर्निंग मॉडल है, जिसमें छात्रों को वास्तविक बिजनेस परिस्थितियों के आधार पर समस्याओं को समझने और समाधान खोजने का मौका मिलता है. पहले साल के बाद समर इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को कॉरपोरेट माहौल का व्यावहारिक अनुभव मिलता है. दूसरे साल में छात्र अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के हिसाब से कई इलेक्ट्रिव विषय चुन सकते हैं. 2025-26 के फाइनल प्लेसमेंट में 26 कोहोर्ट्स के छात्रों को प्लेसमेंट मिला और टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, फाइनेंस, कंसल्टिंग और एनालिटिक्स सहित कई सेक्टर की कंपनियों ने हिस्सा लिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Education