SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

GRID India Internship 2026: इन छात्रों की लगी लॉटरी! हर महीने 50000 रुपये स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप का मौका

GRID India Internship 2026: क्या आप भी हर महीने 50,000 रुपये स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप चाहते हैं? अगर हां, तो आइए ग्रिड इंडिया में इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में पूरी डिटेल जानते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है और कहां से फॉर्म भरना होगा?

Written By Simran Singh
Published: Oct 22, 2026, 01:29 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 02:14 PM IST
Join

GRID India Internship 2026: हम सभी किसी भी कोर्स में एडमिशन लेते हैं तो उसका एक ही मकसद होता है कि वो हमारे भविष्य और करियर दोनों के लिहाज से बेहतर हो. वहीं, अगर फाइनेंशियल स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं होती है तो छात्र पढ़ाई के साथ कमाई का जरिया भी तलाशते हैं या फिर ऐसे कोर्स को अपनाना चाहते हैं जो उन्हें आगे चलकर अच्छा खासा सैलरी पैकेज दिला सके. हालांकि, कई क्षेत्रों में नौकरी हासिल करने से पहले एक्सपीरिएंस या काम की नॉलेज की मांग की जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स इंटर्नशिप को अपनाना पसंद करते हैं. वहीं, अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जो इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है.

दरअसल, ग्रिड इंडिया के इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत योग्य छात्रों को हर महीने 50000 रुपये स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप का फायदा दिया जाएगा. इसके लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकता है और इस इंटर्नशिप के तहत कुल कितनी सीटें खाली हैं, आइए इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप के लिए आवेदन की लास्ट डेट?

ग्रिड इंडिया के इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खुली हुई है. 22 अक्टूबर 2026 से आवेदन का लिंक एक्टिव है और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं. इंटर्नशिप की कुल 15 सीटें खाली हैं जो 6 महीने की अवधि के लिए है. इसका मतलब ये है कि चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने तक मासिक स्टाइपेंड 50000 रुपये दिया जाएगा. 

कौन कर सकता है आवेदन?

कौन आवेदन नहीं कर सकता है?

अगर कोई उम्मीदवार पहले प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप या अप्रेंटिस ट्रेनिंग कर चुका है तो वो इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. सिर्फ वो ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने पहले कहीं भी काम का अनुभव न लिया हो. चयनित प्रक्रिया के दौरान ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले ग्रिड इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट grid-india.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'Career' सेक्शन पर क्लिक करें, वहां 'Current Openings' पर जाएं.
  3. इसके बाद विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  4. यहां 'Apply Now' पर क्लिक करने के बाद फॉर्म में सभी डिटेल्स भर दें.
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी समेत मांगे जा रहे अन्य दस्तावेज सबमिट करें.
  6. फॉर्म भरने और दस्तावेजों को सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें- SBI में 1.60 करोड़ तक सैलरी वाली नौकरी! AI ऑफिसर पदों पर भर्ती; कौन कर सकता है आवेदन?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES