भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /IBPS बैंकिंग भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: CBI ने PAN-India रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

IBPS बैंकिंग भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: CBI ने PAN-India रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

CBI Busts Recruitment Racket: देशव्यापी बैंकिंग भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने बिहार, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर एक सीजीएसटी इंस्पेक्टर समेत चार मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है, जो अंतरराज्यीय मुन्नाभाई गिरोह का संचालन कर रहे थे.

Written BySimran Singh
Published: Oct 09, 2026, 07:20 AM IST|Updated: Oct 09, 2026, 08:08 AM IST
joinshare
IBPS बैंकिंग भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: CBI ने PAN-India रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

CBI Busts Recruitment Racket: देश भर में बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक देशव्यापी बैंकिंग भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एक सीजीएसटी इंस्पेक्टर समेत चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

सीबीआई की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय 'मुन्नाभाई' सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के दौरान असली उम्मीदवारों की जगह फर्जी अभ्यर्थियों यानी डमी कैंडिडेट्स को बैठाने का खेल चला रहा था.

किन चार राज्यों से आरोपियों किया गिरफ्तार?

सीबीआई ने देशव्यापी बैंकिंग भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करने के लिे बिहार, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की. यहां पर उन्हें सफलता मिली और छापेमारी के दौरान बड़े फर्जीवाड़ों का पता चला. इस दौरान एजेंसी ने चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनमें केंद्रीय वस्तु और सेवा कर का एक इंस्पेक्टर भी शामिल है. 

IBPS की शिकायत पर मामला दर्ज

सीबीआई के मुताबिक, ये फर्जीवाड़ा सुनियोजित और संगठित तरीके से चलाया जा रहा था. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने सीबीआई से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मुंबई स्थित 'सीबीआई स्पेशल टास्क ब्रांच' ने कमान संभाली और देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया.

10 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार 

सीबीआई जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी की टीम बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित कंदौल गांव पहुंची थी. यहां सुधीर पांडेय के आवास पर सीबीआई के साथ मुंबई और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने देर तक डेरा डाला. करीब 10 घंटे तक चली सघन तलाशी और पूछताछ के बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

बेटा भी रहा है फर्जीवाड़े का आरोपी, पहले जा चुका है जेल 

जानकारी के मुताबिक, सुधीर पांडेय का बेटा रामजी पांडेय भी प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का पुराना आरोपी रहा है. उस पर पहले भी बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं में 'सेटर' (फर्जीवाड़ा कराने वाले) की भूमिका निभाने के गंभीर आरोप लग चुके हैं और वो इस मामले में जेल की हवा भी काट चुका है. हालांकि, सीबीआई की इस ताजा छापेमारी के दौरान रामजी पांडेय मौके पर मौजूद नहीं था और वो फरार बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- IIT Bombay Fire: मुंबई के आईआईटी कैंपस में चीख-पुकार! लेबर कैंप में फटा सिलेंडर, 2 बच्चों समेत 5 झुलसे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jobs