SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DU AI Film Making Course: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ AI फिल्म मेकिंग कोर्स, जानिए अवधि, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया

DU AI Filmmaking Course: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एआई फिल्म मेकिंग कोर्स को लेकर घोषणा की गई है, जिसकी पूरी अवधि क्या रहेगी? सिलेबस से लेकर आवेदन प्रोसेस तक, आइए डीयू के इस नए कोर्स के बारे में सब कुछ जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 07, 2026, 08:17 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 09:20 AM IST
Join

Delhi University AI Filmmaking Certificate Course: दिल्ली विश्वविद्यालय में डिग्री और डिप्लोमा से लेकर कई तरह के स्किल-बेस्ड कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इसी कड़ी में DU ने एक नए AI-बेस्ड कोर्स का ऐलान किया है. कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) के जरिए शुरू हुए 'सर्टिफिकेट कोर्स इन AI फिल्म मेकिंग' में स्टोरी बनाने से लेकर विजुअल्स, वीडियो एडिटिंग समेत काफी कुछ सीखने को मिल सकता है. ये AI फिल्म मेकिंग कोर्स कितनी अवधि का है और इसमें छात्रों को क्या-क्या सीखने को मिलेगा? आइए पूरी डिटेल जानते हैं. 

कोर्स की अवधि और क्या सीखने को मिलेगा?

दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के माध्यम से शुरू हुए AI फिल्म मेकिंग सर्टिफिकेट कोर्स की पूरी अवधि तीन महीने की है. ऐसे छात्र जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फिल्म बनाना, ऑडियो जोड़ना, वीडियो एडिटिंग, विजुअल्स से लेकर स्टोरी बनाना आदि सीखना चाहते हैं तो इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

डीयू के AI फिल्म मेकिंग कोर्स की कितनी फीस?

दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक कोर्स पेज के अनुसार सर्टिफिकेट कोर्स इन AI फिल्म मेकिंग की क्लासेस ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी. ये पूरा कोर्स 3 महीने की अवधि के साथ 30 सीटों में उपलब्ध है जिसके लिए 15000 रुपये फीस है. 

कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं? 

दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 5 अक्टूबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है. इस समय सीमा के अंदर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदकों को पहले आओ, पहले पाओ नीति के तहत सीट मिलेगी. 

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स के अलावा इस कोर्स में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकता है. हालांकि, आवेदकों को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए. अगर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने, वीडियो या फोटो एडिट करने समेत फोन या कंप्यूटर के जरिए वीडियो बनाना आता है तो इस कोर्स के लिए मददगार साबित हो सकता है. 

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले DU के आधिकारिक स्किल कोर्स पोर्टल oldcdu.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'Certificate Course in AI Film Making' के लिंक पर क्लिक करें.
  3. उसके बाद 'Apply या Register Now' पर क्लिक करके मांगी गई बेसिक डिटेल्स दर्ज करें.
  4. लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां भरें.
  5. आवेदन फीस का भुगतान करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें.

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय पहले ही ये स्पष्ट कर चुका है कि इस कोर्स को करने के बाद किसी भी नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं दी जा रही है.

ये भी पढ़ें- NCERT का नया 'मास्टर प्लान': मिडिल स्कूल के साइंस टीचर्स के लिए 10 महीने का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES