SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट: कब तक जारी होगा बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल? छात्र चेक कर लें संभावित डेट

क्या आप भी सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं? तो बस कभी भी ये इंतजार खत्म हो सकता है. आइए जानते हैं कि कब तक 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल आ सकता है?

Written By Simran Singh
Published: Oct 14, 2026, 12:51 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 01:34 PM IST
Join

CBSE Date Sheet 2027: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच पहले ही चिंता का माहौल बन जाता है. परीक्षा की तिथि से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं. वहीं, अब सभी स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने का इंतजार है. सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल कब तक जारी होगा? ये सवाल हर छात्र पूछ रहा है. हर साल करीब 40 से 50 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं. 

आगामी परीक्षा की डेटशीट को लेकर छात्रों के बीच काफी इंतजार बना हुआ, जिसे लेकर उम्मीद है कि ये बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा और सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट को जारी कर देगा. आइए जानते हैं कब तक बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो सकता है?

पिछले कितने दिन पहले जारी हुई थी डेटशीट?

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को एग्जाम डेट से करीब 110 दिन पहले जारी कर दी गई थी. हर साल बोर्ड की ओर से छात्रों को एग्जाम की तैयारी के लिए ठीक-ठाक समय देने के लिहाज से पहले ही डेटशीट जारी कर दी जाती है.

इस साल कब तक जारी होगी डेटशीट?

पिछले ट्रेड को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से 20 अक्टूबर 2026 या उससे पहले कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की जा सकती है. डेटशीट से संबंधित अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं.

कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं का आयोजन साल 2027 में फरवरी से अप्रैल के बीच किया जाएगा. हालांकि, इन दोनों कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. पिछले साल के मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी से फरवरी 2027 के बीच तक आयोजित की जा सकती हैं.

कैसे और कहां से चेक करें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट?

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  2. सीबीएसई टाइम टेबल 2027 जारी होने पर होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन देखें.
  3. यहां पर कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का लिंक शो होगा.
  4. उस पर क्लिक करने के बाद डेटशीट के पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.
  5. कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट के पीडीएफ का प्रिंट आउट भी निकाल लें. 
  6. टाइम टेबल से देख सकेंगे कि किस सब्जेक्ट की परीक्षा कौन सी तारीख पर होगी.

ये भी पढ़ें- Scholarship Alert 2026: कॉलेज की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही 20,000 रुपये; 12वीं पास छात्र तुरंत ऐसे करें आवेदन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES