)
CBSE Date Sheet 2027: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच पहले ही चिंता का माहौल बन जाता है. परीक्षा की तिथि से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं. वहीं, अब सभी स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने का इंतजार है. सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल कब तक जारी होगा? ये सवाल हर छात्र पूछ रहा है. हर साल करीब 40 से 50 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं.
आगामी परीक्षा की डेटशीट को लेकर छात्रों के बीच काफी इंतजार बना हुआ, जिसे लेकर उम्मीद है कि ये बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा और सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट को जारी कर देगा. आइए जानते हैं कब तक बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो सकता है?
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को एग्जाम डेट से करीब 110 दिन पहले जारी कर दी गई थी. हर साल बोर्ड की ओर से छात्रों को एग्जाम की तैयारी के लिए ठीक-ठाक समय देने के लिहाज से पहले ही डेटशीट जारी कर दी जाती है.
पिछले ट्रेड को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को अगले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से 20 अक्टूबर 2026 या उससे पहले कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की जा सकती है. डेटशीट से संबंधित अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं का आयोजन साल 2027 में फरवरी से अप्रैल के बीच किया जाएगा. हालांकि, इन दोनों कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. पिछले साल के मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी से फरवरी 2027 के बीच तक आयोजित की जा सकती हैं.