SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE Board Exam 2026-27: प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक और जरूरी गाइडलाइंस यहां देखें

CBSE Board Exams 2026-27: सीबीएसई बोर्ड ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. आइए बोर्ड परीक्षाओं के लिए डायरेक्ट लिंक और जरूरी गाइडलाइंस जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 09, 2026, 06:24 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:49 AM IST
Join

CBSE Board Exams 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्राइवेट छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं. जो छात्र प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दिशा-निर्देश और फीस से जुड़ी डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए फॉर्म सबमिट करने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. छात्रों के पास 23 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का मौका है. फॉर्म जमा करने और आवेदन फीस सबमिट के लिए ये तारीख आखिरी है. बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन की सुविधा कुछ खास छात्रों की ही दी गई है.

CBSE Registration 2026: कौन-से छात्र हैं पात्र?

क्या अंतिम तारीख के बाद भी मिलेगा आवेदन का मौका?

अगर अंतिम तारीख, 23 अक्टबर 2026 के बाद आवेदन करना चाहते हैं तो एलिजिबल उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी. इच्छुक छात्रों के लिए कैटेगरी और क्लास के हिसाब से एलिजिबिलिटी अलग-अलग है. 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 2000 रुपये फीस जमा करनी होगी. हालांकि, 30 अक्टूबर के बाद कोई भी फाॅर्म लेट फीस के साथ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

कक्षा 12वीं के कौन से कैटेगरी वाले कर सकते हैं आवेदन?

  1. एसेंशियल रिपीट
  2. कम्पार्टमेंट
  3. फेल या एसेंशियल रिपीट 
  4. इम्प्रूवमेंट

मुख्य परीक्षा 2027 के लिए प्राइवेट कैंडिडेट का ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक

CBSE प्राइवेट कैंडिडेट फीस और शेड्यूल

ये भी पढ़ें- IBPS बैंकिंग भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: CBI ने PAN-India रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES