)
CBSE Board Exams 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्राइवेट छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं. जो छात्र प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वो अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दिशा-निर्देश और फीस से जुड़ी डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए फॉर्म सबमिट करने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. छात्रों के पास 23 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का मौका है. फॉर्म जमा करने और आवेदन फीस सबमिट के लिए ये तारीख आखिरी है. बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन की सुविधा कुछ खास छात्रों की ही दी गई है.
अगर अंतिम तारीख, 23 अक्टबर 2026 के बाद आवेदन करना चाहते हैं तो एलिजिबल उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी. इच्छुक छात्रों के लिए कैटेगरी और क्लास के हिसाब से एलिजिबिलिटी अलग-अलग है. 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 2000 रुपये फीस जमा करनी होगी. हालांकि, 30 अक्टूबर के बाद कोई भी फाॅर्म लेट फीस के साथ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.