SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. छात्रों को तैयारी का भरपूर वक्त मिल सके, इसलिए बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से ठीक 101 दिन पहले ही पूरा टाइम-टेबल घोषित कर दिया है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 06, 2026, 07:32 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 07:57 PM IST
Image Credit: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान.
Join

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट 6 नवंबर को जारी कर दी है. इस बार दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरा टाइम-टेबल और विषयवार PDF डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र कुल 121 विषयों में परीक्षा देंगे. 

CBSE के नोटिस के हिसाब से 10th और 12th के सभी एग्जाम्स सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. बोर्ड ने स्कूलों की तरफ से सबमिट किए गए स्टूडेंट्स के सब्जेक्ट डेटा के बेसिस पर ही डेटशीट तैयार की है. बोर्ड का कहना है कि एग्जाम शेड्यूल को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को प्रिपरेशन के लिए पूरा टाइम मिल सके.

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर्स भी जारी कर दिए हैं, ताकि छात्र नए एग्जाम पैटर्न को आसानी से समझ सकें और तैयारी बेहतर कर सकें.

स्कूलों को दिए गए सख्त निर्देश

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा में बैठने वाले हर छात्र की निजी जानकारियों की अच्छे से पड़ताल कर लें. छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और चुने हुए विषयों को सही से मिला लिया जाए, ताकि आगे चलकर एडमिट कार्ड या मार्कशीट में कोई गलती न रह जाए.

CBSE 2027 परीक्षा शेड्यूल: कब से कब तक होंगे एग्जाम?

यहां से डाउनलोग कर सकते हैं टाइम-टेबल

पास होने के लिए 33 फीसदी अंक जरूरी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. न्यूनतम पासिंग मार्क्स न ला पाने वाले छात्रों को सुधार (इम्प्रूवमेंट) या सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा. नियमों के तहत, 10वीं के छात्र अपने मार्क्स सुधारने के लिए सेशन-2 में अधिकतम 3 विषयों में दोबारा बैठ सकते हैं. वहीं 12वीं के वे छात्र जो किसी विषय में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास होने का विकल्प मिलेगा.

ये भी पढ़ें: CTET एग्जाम पैटर्न को समझना जरूरी: 12 और 13 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा, इस स्टडी प्लान के साथ करें तैयारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES