SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AI में करियर बनाने का बड़ा मौका: भारत सरकार दे रही है 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप, क्या है IndiaAI फेलोशिप योजना?

Career in AI: भारत सरकार की ओर से 'IndiaAI फेलोशिप योजना' के तहत योग्य छात्रों को 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जा रही है. आइए, इस योजना की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 17, 2026, 11:06 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:56 AM IST
Join

IndiaAI Fellowship 2026-27: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा छात्रों के लिए एक खास फेलोशिप योजना का ऐलान किया गया है जिसके तहत आर्टिफिशियली इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन करने वाले युवाओं को करीब 2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी. भारत सरकार ने 'IndiaAI' मिशन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए IndiaAI फेलोशिप की आधिकारिक घोषणा की है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को वित्तीय प्रोत्साहन देना है.

IndiaAI फेलोशिप योजना के तहत छात्रों को उनकी पढ़ाई और रिसर्च के स्तर के अनुसार फाइनेंशियल सहायता दी जाएगी. पोस्टग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सपोर्ट आदि के लिए अलग-अलग राशि दी जाएगी. 

IndiaAI फेलोशिप में कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

कौन कर सकता है आवेदन?

कोर्स एलिजिबिलिटीसेमेस्टर एलिजिबिलिटी
3-वर्षीय अंडरग्रेजुएट (UG)5वें सेमेस्टर की शुरुआत में
4-वर्षीय अंडरग्रेजुएट (UG)7वें सेमेस्टर की शुरुआत में
5-वर्षीय एकीकृत दोहरी डिग्री (IDD)9वें सेमेस्टर की शुरुआत में
पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्रामसेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र

आवेदन की अंतिम तिथि?

@OfficialINDIAai के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म IndiaAI के ऑफिशियल पोर्टल fellowship.indiaai.gov.in पर उपलब्ध है. इच्छुक और योग्य छात्र 30 नवंबर 2026 तक इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

क्या है IndiaAI फेलोशिप योजना?

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से IndiaAI मिशन के तहत शुरू की गई एक प्रमुख पहल के तौर पर इंडियाएआई फेलोशिप योजना को जाना जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में इनोवेशन, रिसर्च और एआई टैलेंट को बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें- कैसे मिलेगी 1.92 लाख रुपये स्टाइपेंड वाली ये इंटर्नशिप? योग्यता से लेकर पूरी डिटेल्स यहां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES